-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Another Cctv Footage Of Delhi Blast Has Surfaced See How The Blast Took Place Amidst Moving Vehicles
दिल्ली ब्लास्ट एक और CCTV फुटेज आया सामने, देखिए कैसे रेंगती गाड़ियों के बीच हुआ धमाका
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Latest CCTV Video of Delhi Blast: दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लाल किले के पास चलती i20 कार में बम फटा। ब्लास्ट होने के बाद अफरातफरी मच गई।

दिल्ली ब्लास्ट लेटेस्ट सीसीटीवी, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi Blast latest Video: दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास चलती गाड़ियों के बीच कार में बम फटा। फुटेज में पार्किंग से निकलती i20 कार में शाम 6:50 बजे धमाका होता दिख रहा है। इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
दिल्ली ब्लास्ट का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच एजेंसियां इसकी गहनता से जांच कर रही हैं। फुटेज में उस भयावह मंजर को कैद किया गया है, जिसमें लाल किले के पास चलती गाड़ियों के बीच ही कार में बम फटा।
सीसीटीवी में क्या दिखा?
यह फुटेज चांदनी चौक की निगरानी कर रहे सीसीटीवी कंट्रोल रूम में रिकॉर्ड किया गया है। फुटेज में धमाके से पहले कार की हरकतें और आसपास का भीड़-भाड़ वाला माहौल स्पष्ट दिखाई दे रहा है। यह वीडियो चार विंडो वाले सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। शाम 6 बजकर 50 मिनट का यह फुटेज स्पष्ट दिखाता है कि एक आई 20 कार पार्किंग से बाहर निकलते ही अचानक ब्लास्ट हो जाती है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही कार में हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
ऑपरेशन हेवनली हिंद: दिल्ली धमाके के पीछे थी खौफनाक साजिश, NIA की चार्जशीट में हुए दिल दहला देने वाले खुलासे
दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट जैसे आंतकी हमले का अलर्ट, IED धमाका करने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी
नासिक TCS केस में बड़ा खुलासा, फरार HR निदा खान का दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन ? जानें पूरा मामला
देखें VIDEO-
VIDEO | CCTV footage captures the exact moment of the blast near Delhi’s Red Fort. A blast took place in a slow-moving car at a traffic signal near the Red Fort metro station on Monday evening, killing 12 people, injuring many and gutting several vehicles. (Source: Third Party)… pic.twitter.com/xjpScNpJ5Y — Press Trust of India (@PTI_News) November 12, 2025
मृतकों की संख्या 12, कई गंभीर रूप से घायल
सोमवार की शाम को हुए इस जोरदार धमाके में कुल 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए, और घटनास्थल पर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। जांच एजेंसियां इस मामले की पड़ताल में जुटी हैं। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार छापेमारी जारी है, और अब तक लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में एक शादी में बना था आतंकियों का यह ग्रुप, अगले दिन से ही मॉड्यूल ने शुरू कर दिया था काम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए हृदय विदारक खुलासे
दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस भीषण विस्फोट से कई पीड़ितों के कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट गईं। कुछ लोग तो मौके पर ही मारे गए। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के शवगृह में अब तक 8 मृतकों की पहचान की जा चुकी है, और उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हालांकि, कुछ शवों की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है, जिसके लिए डीएनए सैंपल मैच किए जा रहे हैं।
Another cctv footage of delhi blast has surfaced see how the blast took place amidst moving vehicles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














