जैश ने करवाया था लाल किले के पास विस्फोट, UNSC रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, पाकिस्तान की बढ़ेंगी मुश्किलें!

Jaish e Mohammed: UNSC की 1267 समिति की रिपोर्ट में जैश-ए-मोहम्मद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में संगठन की सक्रियता और लाल किला हमले से कनेक्शन का जिक्र है। इससे पाकिस्तान पर दबाव बढ़ गया है।
Jaish had carried out the blast near Red Fort, a major revelation in the UNSC report
लाल किले के पास विस्फोट (Image- Social Media)
Updated on

UNSC Report on Delhi Blast Case: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 प्रतिबंध समिति की हालिया रिपोर्ट ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट में पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) को दिल्ली के लाल किले पर 9 नवंबर को हुए हमले से जोड़ा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, JeM ने विभिन्न आतंकी घटनाओं की जिम्मेदारी ली थी और लाल किले पर हमले में उसकी भूमिका दर्ज की गई है।

1267 समिति वैश्विक आतंकवादियों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिम्मेदार है, इसलिए इस रिपोर्ट का महत्व और बढ़ जाता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि JeM अब भी सक्रिय है, जबकि कुछ सदस्य देशों ने दावा किया था कि यह संगठन निष्क्रिय हो चुका है। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर समिति ने इस दावे को खारिज कर दिया।

मसूद अजहर से जुड़ी नई जानकारी आई सामने

रिपोर्ट में मसूद अजहर से जुड़ी एक नई जानकारी भी शामिल है। 8 अक्टूबर को मसूद अजहर ने महिलाओं की एक नई विंग, जमात-उल-मोमिनात, बनाने की घोषणा की। इसका उद्देश्य आतंकी गतिविधियों में सहयोग करना बताया गया है। मसूद अजहर पहले से ही संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में शामिल हैं और उन पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति फ्रीज और हथियार प्रतिबंध लागू हैं।

पाकिस्तान पर बढ़ा दबाव

इस रिपोर्ट में JeM की सक्रियता का उल्लेख पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। भारत लंबे समय से यह आरोप लगाता रहा है कि पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाता है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब वैश्विक मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की मांग तेज हो रही है। 1267 समिति की टिप्पणियां भविष्य में पाकिस्तान की जवाबदेही और उस पर संभावित कूटनीतिक दबाव को प्रभावित कर सकती हैं।

10 नवंबर की शाम को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर एक के पास धीमी गति से चल रही हुंडई i20 में धमाका हुआ था। उसमें 15 लोग मारे गए। जांच में DNA टेस्ट से पता चला कि i20 को डॉ. उमर चला रहा था। यह घटनाक्रम इस व्हाइट-कॉलर नेटवर्क की गंभीरता को स्पष्ट करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com