- Hindi News »
- Delhi »
- Amid Delhi Elections Cm Atishi Accused Of Violating Code Of Conduct Fir Lodged
दिल्ली चुनाव के बीच सीएम आतिशी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, FIR दर्ज
दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होना है, वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। ऐसे में खबर आ रही है कि दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है और FIR दर्ज हुई है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

आतिशी मार्लेना (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : दिल्ली चुनाव के बीच सीएम आतिशी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होना है और वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।
आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी पर FIR दर्ज की गई है। बता दें, आतिशी पर दर्ज की गई ये FIR चुनाव आयोग के रिटर्निंग ऑफिसर ने दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने चुनाव आयोग के चुनाव को लेकर तारीखों के ऐलान के बाद भी सरकारी वाहन का उपयोग अपने प्राइवेट काम के लिए किया है। बीते 13 जनवरी को सीएम आतिशी को कालकाजी विधानसभा सीट से नामांकन पर्चा भरना था, पर वह सोमवार को नामांकन पर्चा नहीं भर पाई थीं।
आचार संहिता उल्लंघन का है मामला
अब तक की आई जानकारी के अनुसार, कालकाजी निवासी KS दुग्गल ने भी गोविंदपुरी SHO को शिकायत की है। शिकायत में कहा गया कि चुनाव के तारीखों का ऐलान के बाद बीते 7 जनवरी को करीब 2:30 बजे PWD के सरकारी वाहन निजी चुनाव कार्यालय पर चुनावी सामग्री पहुंचाता रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
आतिशी वीडियो विवाद: सीएम भगवंत मान ने भाजपा को घेरा; बोले- फर्जी वीडियो से पंजाब को दहलाने की साजिश
आतिशी का ‘फेक वीडियो’ शेयर करने पर बढ़ी कपिल मिश्रा की मुश्किलें, कांग्रेस विधायकों पर भी FIR दर्ज
Year Ender 2025: दिल्ली में AAP हुई साफ…बिहार में NDA 200 पार, इस साल किसने लगाया सटीक अनुमान?
AAP के दिग्गज नेताओं पर फिर ED का शिकंजा, हजारों करोड़ के घोटालों में मामला दर्ज
इस मामले में कालकाजी पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। ये सीधा मामला आचार सहिंता के उल्लंघन से जुड़ा बताया जा रहा है क्योंकि एक बार आचार सहिंता लागू होने के बाद कोई भी कैंडिडेट सरकारी वाहन का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए नहीं कर सकता है।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इस कारण सीएम आतिशी नहीं भर सकी थी नामंकन फॉर्म
ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि, दिल्ली चुनाव में नामांकन के लिए उम्मीदवार को दोपहर तीन बजे तक डीएम ऑफिस पहुंचना जरूरी था, लेकिन आतिशी चुनाव आयोग कार्यालय चली गईं, जिससे वह समय रहते डीएम ऑफिस नहीं पहुंच पाईं और उनका नामांकन पर्चा नहीं भरा पाया। ऐसे में अब वह आगामी पांच दिनों के भीतर अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं।
Amid delhi elections cm atishi accused of violating code of conduct fir lodged
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का ग्लोबल अवतार, पहली बार इस खास व प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट
Mar 03, 2026 | 09:34 PMगोरेगांव: नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य का मुरदोली गेट वर्षों से बंद, पर्यटन और रोजगार पर गहरा असर
Mar 03, 2026 | 09:28 PMजसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें, 500 इंटरनेशनल विकेट से बस चंद कदम दूर, फिर हो जाएंगे इस खास क्लब में शामिल
Mar 03, 2026 | 09:20 PMहुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
Mar 03, 2026 | 09:14 PMमिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी, इंडिगो ने स्पेशनल रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू
Mar 03, 2026 | 08:58 PMभंडारा में कृषि यंत्रीकरण योजना को रफ्तार, 9.90 करोड़ की निधि से किसानों को बड़ी राहत
Mar 03, 2026 | 08:56 PMमिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














