- Hindi News »
- Delhi »
- Aap Leaders Again In Trouble Ed Registers Case Crore Scam Atishi Reveals Matter
AAP के दिग्गज नेताओं पर फिर ED का शिकंजा, हजारों करोड़ के घोटालों में मामला दर्ज
ED File Case Against AAP: दिल्ली में सत्ता गंवा चुकी आम आदमी पार्टी के खिलाफ ED ने मामला दर्ज कर लिया है, AAP की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। फिर से पार्टी के दिग्गज नेता लपेटे में लिए है।
- Written By: सौरभ शर्मा

AAP नेता सौरभ भारद्वाज व सतेन्द्र जैन (फोटो- सोशल मीडिया)
ED File Case Against AAP Leaders: आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने AAP सरकार के दौरान हुए तीन अलग-अलग घोटालों में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामले दर्ज किए हैं। अस्पताल निर्माण, CCTV और शेल्टर होम घोटालों में ECIR दर्ज की गई है। बता दें कि इस स्थिति में जल्द ही आप के प्रमुख लीडरों को पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ सकती हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अस्पताल निर्माण घोटाले (₹5,590 करोड़) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की भूमिका सवालों के घेरे में है। दिल्ली सरकार ने 2018-19 में 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी थी। आईसीयू अस्पताल 6 महीने में बनने थे, लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा है। इन अस्पतालों के निर्माण पर 800 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन काम केवल 50 प्रतिशत ही हुआ। एलएनजेपी अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ हो गई। कई जगहों पर बिना मंज़ूरी के निर्माण, ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध। एचआईएमएस प्रणाली 2016 से लंबित है, जानबूझकर देरी के भी आरोप हैं।
सीसीटीवी घोटाला
वर्ष 2019 में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने की परियोजना शुरू की गई थी। इसका ठेका सरकारी कंपनी बीईएल को दिया गया था। समय पर काम पूरा नहीं हुआ, जिसके लिए बीईएल पर 17 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद बिना कोई ठोस कारण बताए जुर्माना माफ कर दिया गया। आरोप है कि इसके बदले में सत्येंद्र जैन को ठेकेदारों के ज़रिए 7 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
केजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब
पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापा, 20 गाड़ियों से पहुंची ED की भारी भरकम टीम, जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
DUSIB घोटाला
DUSIB (दिल्ली शहरी आश्रय बोर्ड) से जुड़े कई घोटाले सामने आए हैं। फ़र्ज़ी FDR के ज़रिए 207 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। पटेल नगर में 15 लाख रुपये की सड़क मरम्मत दिखाकर धोखाधड़ी की गई। लॉकडाउन के दौरान हुए काम के भी फ़र्ज़ी कागज़ात बनाए गए। 250 करोड़ रुपये के आश्रय गृह घोटाले में फ़र्ज़ी कर्मचारियों के नाम पर वेतन दिखाया गया।
आपको बता दें कि सीबीआई और एसीबी पहले से ही इन मामलों की जाँच कर रही हैं। अब उन्हीं एफ़आईआर के आधार पर ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की जाँच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक़, जल्द ही आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने एक बार फिर इस जाँच के लिए भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया है। आतिशी का कहना है कि भाजपा ने एक बार फिर जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है और इसके पीछे एक बड़ा कारण है।
आम आदमी पार्टी के वर्चस्व से घबराई भाजपा
आतिशी ने दावा किया है कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ यह जाँच इसलिए शुरू की है क्योंकि गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आप को भारी जीत मिली है और इस जीत के बाद गुजरात में पार्टी की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वहाँ आप को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी वाले राज्य में पुलिस के संरक्षण में शराब बाँटी गई, आप नेताओं को डराया-धमकाया गया, उन्हें फंसाने की कोशिश की गई, लेकिन इसके बावजूद पार्टी भारी मतों के अंतर से जीतने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें: पहले कहो घोटाल हुआ फिर योजना को बंद कर दो, गरीबों की दुश्मन बनी दिल्ली सरकार
हम डरने वाले नहीं हैं – आतिशी
आतिशी ने दावा किया कि गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा इतनी घबरा गई है कि उसने एक बार फिर फर्जी मामलों में मुकदमे दर्ज कराने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम न डरने वाले हैं और न ही दबने वाले हैं। जितनी चाहे जाँच कर लो, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं के घरों से कुछ नहीं मिलेगा।
Aap leaders again in trouble ed registers case crore scam atishi reveals matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














