-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Aam Aadmi Party Targeted The Central Government For The Action Of The Enforcement Directorate Of Former Health Minister Saurabh Bhardwaj
सौरभ भारद्वाज पर ED की एक्शन से भड़की AAP, आतिशी बोलीं, ‘PM की डिग्री से ध्यान भटकाने की कोशिश’
- Written By: पूजा सिंह
AAP leader Atishi: सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर हुई ईडी कि छापेमारी को लेरक नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आतिशी का कहना है कि, 'आप' को डराने की हर कोशिश नाकाम रहेगी।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Atishi targeted BJP on ED’s action: मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई की। ईडी की कार्रवाई का आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जमकर विरोध किया। साथ ही मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सौरभ भारद्वाज के घर हुई ईडी की रेड को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर देशभर में उठ रहे सवालों से ध्यान भटकाने के लिए यह छापेमारी कराई गई है। आतिशी ने मंगलवार को यह आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और इसका मकसद जनता का ध्यान असल मुद्दों से हटाना है। जब एक आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री की डिग्री की जानकारी मांगी थी, तो केंद्रीय सूचना आयोग ने दिल्ली विश्वविद्यालय को डिग्री दिखाने का आदेश दिया। इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने डिग्री नहीं दिखाई, बल्कि सीआईसी के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
PM की डिग्री को लेकर उठाए सवाल
आतिशी ने सवाल किया कि आखिर यह कैसी यूनिवर्सिटी है, जिसे इस बात का गर्व नहीं है कि देश के प्रधानमंत्री उसके पूर्व छात्र रहे हैं? उदाहरण देते हुए उन्होनें कहा कि जब रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनीं तो दिल्ली यूनिवर्सिटी ने उन्हें सम्मानित किया। इसी तरह, जब वह खुद मुख्यमंत्री बनीं तो सेंट स्टीफंस कॉलेज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। लेकिन, दिल्ली यूनिवर्सिटी डिग्री सार्वजनिक करने से लगातार बच रही है।
सम्बंधित ख़बरें
द्रौपदी मुर्मू का मोल्दोवा और रोमानिया दौरा क्यों है खास? PM मोदी के ‘3T’ फॉर्मूले से बदलेगा पूरा गेम
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
पंजाब में अपराध और नशे का राज… PM मोदी ने भगवंत मान सरकार पर बोला हमला, जालंधर में गिनाईं विकास योजनाएं
PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह
बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना
आतिशी ने कहा कि जिस समय का मामला बताया जा रहा है, 2018-19 के दौरान दिल्ली के 24 अस्पतालों के निर्माण से जुड़ा, उस वक्त सौरभ भारद्वाज मंत्री नहीं थे ही। वह दो साल बाद मंत्री बने। ऐसे में इस केस की कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर इसी तर्क पर रेड हो सकती है तो क्या भाजपा-कांग्रेस शासनकाल के 2जी, कोल गेट और कॉमनवेल्थ घोटाले में प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री पर भी छापे मारे जाएंगे?
यह भी पढ़ें : AAP नेता सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ED का ताबड़तोड़ छापा, 5,590 करोड़ के घोटाले की जांच तेज
‘आप को डराने की कोशिश कर रही है बीजेपी’
आतिशी ने कहा कि ‘आप’ ने आज तक भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं किया। उन्होंने सत्येंद्र जैन का उदाहरण दिया, जिन पर वर्षों तक कार्रवाई चली, लेकिन आखिरकार सीबीआई और ईडी को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करनी पड़ी क्योंकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। इसी तरह, सौरभ भारद्वाज पर डाली गई रेड भी राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ को डराने की हर कोशिश नाकाम होगी। हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे और सरकार की सच्चाई सामने लाते रहेंगे।
सौरभ भारद्वाज पर क्यों हो रही कार्रवाई
बता दें कि, ईडी की टीमों ने सौरभ भारद्वाज के दिल्ली और एनसीआर स्थित 13 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें उनका आवास भी शामिल है। यह कार्रवाई अस्पताल निर्माण में कथित घोटाले को लेकर की गई। जिसकी कुल अनुमानित राशि 5,590 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले की जड़ें जून 2024 से जुड़ी हैं, जब दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने स्वास्थ्य ढांचे से संबंधित कई परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप में AAP सरकार के दो पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद जुलाई में ED ने भी इसी मामले में अपनी जांच शुरू की।
Aam aadmi party targeted the central government for the action of the enforcement directorate of former health minister saurabh bhardwaj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMAaj Ka Rashifal: सिंह, मकर और मीन समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Jul 18, 2026 | 12:05 AMसागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMछत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
Jul 17, 2026 | 11:10 PMथाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM70 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी पर ED का महा-एक्शन! इंदौर और मंदसौर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Jul 17, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM













