-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Ed Raids 13 Locations Of Aap Leader Saurabh Bharadwaj Investigation Into Rs 5590 Crore Scam Intensifies
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ED का ताबड़तोड़ छापा, 5,590 करोड़ के घोटाले की जांच तेज
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
ED Raid: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की। सौरभ के 13 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की जिसमें उनका आवास भी शामिल है।

सौरभ भारद्वाज, फोटो- सोशल मीडिया
मंगलवार सुबह से ईडी की टीमों ने सौरभ भारद्वाज के दिल्ली और एनसीआर स्थित 13 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की जिसमें उनका आवास भी शामिल है। यह कार्रवाई अस्पताल निर्माण में कथित घोटाले को लेकर की जा रही है, जिसकी कुल अनुमानित राशि 5,590 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इस मामले की जड़ें जून 2024 से जुड़ी हैं, जब दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने स्वास्थ्य ढांचे से संबंधित कई परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप में AAP सरकार के दो पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद जुलाई में ED ने भी इसी मामले में अपनी जांच शुरू की।
छापेमारी का कारण क्या?
ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। योजना के अनुसार छह महीने के भीतर आईसीयू समेत नए अस्पतालों का निर्माण किया जाना था, लेकिन अब तक इन परियोजनाओं में मात्र 50% काम ही पूरा हो सका है। जबकि रिकॉर्ड के अनुसार 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पहले ही खर्च की जा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में AAP का हस्ताक्षर अभियान
Navabharat Nishanebaaz: नेता छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ, पसंद आ रहा BJP का साथ
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
नवभारत संपादकीय: पर्यावरण मंत्रालय में अचानक तबादले क्यों? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
लोक नायक अस्पताल का मामला विशेष रूप से जांच के घेरे में है, जहां निर्माण लागत 488 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। ईडी का आरोप है कि इस तरह की लागत वृद्धि बिना पारदर्शी मंजूरी के हुई। एजेंसी ने यह भी बताया कि कुछ अस्पतालों में निर्माण कार्य सही स्वीकृति के बिना ही शुरू कर दिए गए थे।
ठेकेदारों के साथ मिलीभगत का आरोप
दिल्ली ACB के अनुसार 24 अस्पताल परियोजनाओं में से 11 ग्रीनफील्ड और 13 ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट थे। इनमें पॉलीक्लिनिक, अस्पताल और ICU इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल थे। लेकिन इन योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यापक अनियमितताएं, अनुचित देरी और फंड के दुरुपयोग के साक्ष्य मिले हैं। आरोप है कि ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर बजट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और सार्वजनिक धन का गलत इस्तेमाल किया गया।
विजेंद्र गुप्ता ने की थी पहली औपचारिक शिकायत
इस मामले में पहली औपचारिक शिकायत 22 अगस्त 2024 को उस समय के दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा की गई थी। उन्होंने GNCTD के अंतर्गत चल रही स्वास्थ्य परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार की ओर ध्यान दिलाया था। गुप्ता ने सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन पर ठेकेदारों को अनुचित लाभ देने, बजट में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें: मथुरा के संतों ने संभाला मोर्चा…तो ढीले पड़े रामभद्राचार्य, बोले- पुत्र के समान हैं प्रेमानंद
ईडी की यह छापेमारी मामले की जांच को एक नए मोड़ पर ले गई है। एजेंसी अब इस पूरे घोटाले में पैसों की ट्रेल और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां या पूछताछ संभव है।
Ed raids 13 locations of aap leader saurabh bharadwaj investigation into rs 5590 crore scam intensifies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Jul 18, 2026 | 04:44 AMआगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMAaj Ka Rashifal: सिंह, मकर और मीन समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Jul 18, 2026 | 12:05 AMसागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMछत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
Jul 17, 2026 | 11:10 PMथाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM














