UP के फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, डॉक्टर से लूट करने वाले दो कुख्यात बदमाश ढेर; 2 SOG कर्मी घायल
UP Police encounter: यूपी के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें दो कुख्यात बदमाश ढेर हो गए। इस दौरान इटावा SOG के दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधी मुठभेड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Uttar Pradesh Firozabad Police Encounter Criminal Killed: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में स्थित शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच जबरजस्त मुठभेड़ हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस और बदमाशों के बीच इस मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश ढेर हो गए, जिसमें इटावा एसओजी के दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगने पर वह घायल हो गए हैं। इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है, दुसरे पुलिसकर्मी को आगरा रेफर कर दिया गया है।
दरअसल इटावा में 3 जुलाई को लूटपाट की घटना को दोनों बदमाशों ने अंजाम दिया था। जिनको आज इटावा पुलिस और एसओजी टीम कोम सर्विलांस के जरिए मिली जानकारी में पता चला की लूट में शामिल दोंनो बदमाश इटावा जिले में ही मौजूद हैं।
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढ़ेर
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित नीम खेड़िया गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इटावा में एक डॉक्टर के साथ हुई लूट के आरोपी दोनों बदमाश ट्रेन से जा रहे थे। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इटावा एसओजी के दो पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र और डेविड घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गए। पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों के खिलाफ करीब एक दर्जन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वे लंबे समय से वांछित चल रहे थे। फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
एनकाउंटर का नहीं खौफ! कोचिंग जा रही छात्रा से लूट का प्रयास, भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़ जमकर की पिटाई
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
फाइल निस्तारण के नाम पर मांगी 50 हजार रिश्वत; GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ी गई अंबिका
नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी! अब चालान ही नहीं, वाहन भी होगा सीज, पढ़िए पूरी खबर
बदमाशों पर चल रहे थें अपराधिक मुकदमें
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस के अनुसार, मारे गए दोनों बदमाशों पर लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वे लंबे समय से वांछित थे।
इस घटना की जानकारी मिलते ही फिरोजाबाद के एसएसपी आदित्य लांगहे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस मुठभेड़ के दौरान बच्चों को बंधक बनाए जाने की खबरें पूरी तरह अफवाह और निराधार थीं, मामला केवल पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग का है।
ये भी पढ़ें- 12 साल की मासूम का रेप फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, वर्धा में हुई नसरापुर जैसी दरिंदगी, अस्पताल के बाहर बवाल!
घायल पुलिसकर्मियों का चल रहा इलाज
फिरोजाबाद मुठभेड़ में घायल हुए इटावा SOG के दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जाँच कर रहे हैं और मुठभेड़ स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही, आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए सघन तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।
