फाइल निस्तारण के नाम पर मांगी 50 हजार रिश्वत; GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ी गई अंबिका
Varanasi Corruption News: उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने जीएसटी (राज्य) सेक्टर-6 की उपायुक्त अंबिका को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उद्योगपति ने मामलें की शिकायत की थी।
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
रंगे हाथ गिरफ्तार अंबिका (सोर्स- फोटो नवभारत)
Varanasi GST Officer Arrest: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी (राज्य) सेक्टर-6 की उपायुक्त अंबिका को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मामलें की शिकायत एक उद्योगपति ने की थी, जिसके बाद जाल बिछाकर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठानद्वारा यह कार्रवाई की गई।
ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने की थी शिकायत
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय कुमार मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी के फरवरी 2023 के जीएसटी रिटर्न और आकलन से जुड़ी फाइल के निस्तारण के लिए उपायुक्त अंबिका 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थीं।
50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ हुई गिरफ्तार
शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जाल बिछाया। बुधवार को चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय उपायुक्त अंबिका को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
₹25 हजार करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट से बदलेगी काशी की तस्वीर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने जताया PM का आभार
वाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान
आगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: हिंदू पक्ष का बड़ा प्रस्ताव, मेवात में मस्जिद के लिए 10 एकड़ जमीन देने की पेशकश
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी सेक्टर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
सतर्कता अधिष्ठान ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और रिश्वतखोरी में लिप्त किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। वाराणसी में हुई यह कार्रवाई सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
