-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Telangana Sangareddy Woman Manisha Suicide Due To Myrmecophobia Fear Of Ants Note Found
सॉरी, मैं इन चींटियों के साथ नहीं जी सकती…डर ऐसा जो ले डूबा जिंदगी! तेलंगाना में अजीब घटना से मातम
- Written By: सौरभ शर्मा
Telangana के संगारेड्डी जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर आई, जहां पर एक 25 साल की एक शादीशुदा महिला ने चींटियों के खौफ के चलते अपनी जीवनलीला को समाप्त करना ही उचित लगा और उसने जान दे दी।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में चींटियों के डर से महिला ने दी जान (फोटो- सोशल मीडिया)
Telangana woman suicide due to ants fear: क्या कभी आपने सोचा है कि मामूली सी दिखने वाली चींटियां भी किसी की जान ले सकती हैं? या कहें कि किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती है, बिल्कुल तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर आई है, जिसने एक हसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। यहां 25 साल की एक शादीशुदा महिला मनीषा ने चींटियों के खौफ के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त करना ही उचित लगा। वह अपने पीछे पति श्रीकांत और एक मासूम बेटी अन्वी को छोड़ गई हैं। यह दर्दनाक घटना अमीनपुर नगरपालिका क्षेत्र के सर्व होम्स में घटी, जहां यह परिवार रहता था।
तो दरअसल मामला ऐसा है कि मनीषा को ‘माइर्मेकोफोबिया’ नाम की एक बेहद अजीब और गंभीर मनोवैज्ञानिक बीमारी थी। इस बीमारी में इंसान को चींटियों से असहनीय डर लगता है, जो सामान्य डर से कहीं ज्यादा खौफनाक होता है। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति थी जिसने मनीषा का जीना मुश्किल कर दिया था। परिवार वालों ने इस मनोवैज्ञानिक समस्या के लिए उसका इलाज भी कराया, काउंसलिंग का सहारा लिया, लेकिन डर का यह साया इतना गहरा था कि मनीषा उससे बाहर नहीं निकल पाई।
जब पति घर लौटा तो दरवाजा बंद मिला
यह पूरी घटना मंगलवार, 4 नवंबर की शाम की है। जब पति श्रीकांत काम से घर लौटे, तो उन्होंने बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद पाया। घर में पसरी खामोशी ने उन्हें बेचैन कर दिया। उन्होंने अपनी पत्नी मनीषा को बहुत आवाजें लगाईं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जब घबराकर श्रीकांत ने पड़ोसियों की मदद ली तब पड़ोसियों की मदद से दरवाजा को तोड़ा गया, तो कमरे के अंदर के अंदर का दृश्य देखकर श्रीकांत के होश उड़ गए। उनकी पत्नी मनीषा पंखे से लटकी हुई थीं, और उन्होने यह खतरनाक कदम उठाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना से समझा जा सकता है एक छोटा सा विकार भी किसी इंसान के जानलेवा साबित हो सकता है। ‘माइर्मेकोफोबिया’ की मनोवैज्ञानिक समस्या से पीड़ति मनीषा का मामला इतना बिगड़ गया उसने जान देना ही उचित समझ लिया।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर मामला दर्ज
तेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
तेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
हैदराबाद से शुरू होगा नितिन नवीन का संगठन मिशन, 9 नए भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन
यह भी पढ़ें: ‘आपके बेटे की गलती नहीं, मन पर बोझ न लें’, एअर इंडिया क्रैश पर पायलट के पिता से बोला SC
‘बेटी अन्वी का ध्यान रखना…’
उस कमरे में तेलंगाना पुलिस को मनीषा का लिखा एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपने दर्द और मजबूरी को बयां किया था। यह सुसाइड नोट पढ़कर पूरा परिवार टूट गया। मनीषा ने अपने पति को संबोधित करते हुए लिखा, ‘श्रीकांत आई एम सॉरी, मैं इन चींटियों के साथ नहीं जी सकती हूं।’ अपनी मासूम बेटी के लिए भी मां ने अपना आखिरी संदेश छोड़ा। उसने लिखा, ‘बेटी अन्वी का ध्यान रखना।’ मनीषा के इस कदम ने एक खुशहाल परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की और हर एंगल के साथ जांच में जुटी हुई है। लेकिन इस घटना से समझा जा सकता है कि एक छोटी सी चीज भी यदि विकार बन जाए तो जान ले सकती है।
Telangana sangareddy woman manisha suicide due to myrmecophobia fear of ants note found
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














