-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Social Media Influencer Deadbody Found In Car In Bathinda Hospital Parking
बठिंडा में मिली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की लाश, कार से बदबू आने पर खुलासा, घर से ये कहकर निकली थी…
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पंजाब के बठिंडा जिले में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग खड़ी कार में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की कार में मिली लाश
बठिंडा: पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला इन्फ्लुएंसर का शव एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद हुआ है। कार से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस में शिकायत की। इस पर जब पुलिस पहुंची और गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें महिला की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान कमल कौर उर्फ कंचन के रूप में की गई है। वह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी के अंदर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कंचन कुमारी का शव मिला है। बताया जा रहा है कि कंचन लक्ष्मण बस्ती, लुधियाना की रहने वाली थी।
प्रमोशनल इवेंट पर जाने की बात कही थी घर में
बठिंडा में कार में महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की लाश मिलने में यह बात सामने आई है कि कंचन ने मां से प्रमोशनल इवेंट पर जाने की बात कही थी। 9 जून को वह घर से निकली थी जबकि 10 जून को ही उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 11 जून की देर शाम को कार में उसकी लाश मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पूर्व डीजीपी के इशारे पर वार कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
इंदौर में नाम छिपाकर शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन और बेटे के खतने का दबाव, युवक पर केस दर्ज
चंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
गाड़ी पर था लुधियाना का नंबर
जिस गाड़ी में इंफ्लुएंसर कंचन का शव मिला है उस पर लुधियाना का नंबर पड़ा हुआ है। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। गाड़ी किसकी है और यहां कैसे पहुंची इसका भी पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है। महिला केे परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
महिला सोशल इंफ्लुएंसर की लाश जिस गाड़ी में मिली है वह यहां कैसे पहुंची यह बड़ा सवाल है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी और अस्पताल के बाहर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार अस्पताल में कौन लेकर आया।
राजा की हत्या के बाद 17 दिन कहां थी सोनम? पूछताछ में मिलेंगे इन सवालों के जवाब
कॉल डिटेल भी निकलवा रही पुलिस
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन की डेडबॉडी मिलने के बाद से पुलिस अब छानबीन के लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है। महिला की अंतिम बार किससे बात हुई थी। किन लोगों के संपर्क में वह थी और हाल के दिनों में सबसे ज्यादा बातें उसकी किससे हुआ करती थी।
Social media influencer deadbody found in car in bathinda hospital parking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Jul 03, 2026 | 01:34 PMउज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMगोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 03, 2026 | 01:27 PMNagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 03, 2026 | 01:25 PMFIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
Jul 03, 2026 | 01:23 PMहाई टाइड और भारी बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार
Jul 03, 2026 | 01:19 PMछतरपुर : बुंदेलखंड के केदारनाथ’ जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश, मंदिर परिसर जलमग्न
Jul 03, 2026 | 01:19 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














