- Hindi News »
- Crime »
- Shameful Guru Shishya Tradition Tarnished At Bhandara Women Beat Teacher With Slippers For Showing Pornographic Videos
शर्मनाक: भंडारा में गुरु-शिष्य परंपरा कलंकित, अश्लील वीडियो दिखाने वाले शिक्षक की महिलाओं ने चप्पलों से की धुन
पवनी तहसील के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप। गुस्साई महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Bhandara News: गुस्साई महिलाओं ने शिक्षक को चप्पलों से पीटा। नन्हीं छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर करता था गंदी हरकतें। सूचना मिलते ही स्कूल पहुंचे ग्रामीण, शिक्षक पकड़ा गया। लोगों ने आरोपी को चौक में लाकर सार्वजनिक रूप से धुनाई की। विद्यालय परिसर में तनाव का माहौल, आरोपी को पुलिस को सौंपा गया। बच्चियों से अभद्र व्यवहार की खबर से गांव में रोष फैल गया।
भंडारा जिले में शिक्षक और छात्राओं के पवित्र संबंध को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। प्राथमिक स्कूल की मासूम छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक शिक्षक की करतूत उजागर होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों और अभिभावकों ने उसे पकड़कर बीच चौक में चप्पलों से जमकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना पवनी तहसील के वडेगांव स्थित जिला परिषद प्राथमिक स्कूल की है। आरोपी शिक्षक का नाम अनिल जगन राऊत 54 है। इस मामले का खुलासा होते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।
सम्बंधित ख़बरें
मिस इंडिया अर्थ 2019 ‘सायली सुर्वे’ की हिंदू धर्म में वापसी, पति पर लगाया लव जिहाद और मारपीट का आरोप
भंडारा: भोजापुर रेत घाट पर छापा, ट्रैक्टर चालक फरार; चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
शादियों के सीजन में ‘वॉटर कैन’ की भारी मांग: साकोली में शीतल जल का व्यवसाय चमका
साकोली में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का तांडव: पारा 37°C के पार, जनजीवन प्रभावित
सूत्रों के अनुसार, वडेगांव जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय में पहली से चौथी कक्षा तक पढ़ाई होती है और स्कूल में कुल 19 छात्रछात्राएं हैं। यह एकल शिक्षक वाला स्कूल है। करीब पांच वर्ष पहले अनिल राऊत का इस स्कूल में तबादला हुआ था। आरोप है कि पढ़ाई कराने के बजाय वह छोटी छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाता था और उनके साथ अनुचित व्यवहार करता था।
मासूम बच्चियों के साथ नजदीकी बढ़ाकर उनके साथ गलत हरकतें करने और दुष्कर्म का प्रयास करने की बात भी सामने आई है। जब यह मामला छात्राओं के परिजनों को पता चला तो मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंचे।
उन्होंने शिक्षक से इस बारे में जवाब मांगा। इस दौरान गुस्साई महिलाओं और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। बाद में आक्रोशित लोगों ने उसे चौक में ले जाकर भी जमकर पीटा।
बताया जा रहा है कि, आरोपी शिक्षक ने स्कूल की कई छात्राओं के साथ गलत व्यवहार किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पवनी पुलिस थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अनिल राऊत इससे पहले लाखांदुर तहसील के गवराला स्थित जिला परिषद स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत था। वहां भी छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के मामले में शिकायतें आई थीं।
Shameful guru shishya tradition tarnished at bhandara women beat teacher with slippers for showing pornographic videos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे खर्च करेगी 765 करोड़ रुपये, पश्चिम रेलवे पर ‘कवच’ सिस्टम के लिए 188 करोड़ की मंजूरी
Mar 10, 2026 | 09:54 PM26 साल बाद रमजान में दुर्लभ संयोग, इस साल होंगे 5 जुमा और 2 अलविदा जुमा
Mar 10, 2026 | 09:49 PM‘अब खुल गया दरवाजा…’ बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ममता बनर्जी ने खत्म किया धरना
Mar 10, 2026 | 09:49 PM‘आपकी आस्था है आप मंदिर जाइए या गुरुद्वारे…’, ईशान के बाद हरभजन सिंह ने दिया कीर्ति आजाद को तगड़ा जवाब
Mar 10, 2026 | 09:47 PMसेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PMमध्य रेल के 12 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित
Mar 10, 2026 | 09:38 PM‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM














