- Hindi News »
- Crime »
- Seelampur Murder Case Who Is Lady Don Jikra Allegedly Kill Krunal Linked To Hashim Baba Gang
दिखने में जितनी मासूम कारनामे उतने ही खतरनाक, कौन है दिल्ली की ‘लेडी डॉन’ जिकरा? हाशिम बाबा से है कनेक्शन
Seelampur Murder Case: सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या के बाद हिंदुओं में डर का माहौल है। हत्या का आरोप 'लेडी डॉन' जिकरा पर है. माना जा रहा है कि वो हाशिम बाबा गैंग से जुड़ी हुई है। पुलिस जिकरा की तलाश कर रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

दिखने में जितनी मासूम कारनामे उतने ही खतरनाक, कौन है दिल्ली की ‘लेडी डॉन’ जिकरा? हाशिम बाबा से है कनेक्शन
नई दिल्ली: पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना बृहस्पतिवार शाम 7:38 बजे न्यू सीलमपुर के जे ब्लॉक इलाके में हुई। हमले के बाद कुणाल को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या की साजिश ‘लेडी डॉन’ कही जाने वाली महिला ने रची थी जो अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहती थी।
सूत्रों ने बताया, ‘‘वह अपने भाई की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने का बदला लेना चाहती थी और उसने अपना गिरोह बना लिया था। वह हाल में एक मामले में जेल भी गई थी।” हत्या के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों को सड़कों से हटा दिया है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कानून व्यवस्था बनी रहे।”
हत्या में जिकरा सीधा कनेक्शन
अपराध की दुनिया में उसे लोकल गुंडे बंदूक वाली और लेडी डॉन के नाम से जानते हैं। सीलमपुर का ही रहने वाला साहिल भी आपराधिक प्रवत्ति का है। बताया जाता है कि लाला नाम का युवक भी इसी इलाके में रहता है। जिकरा साहिल की बहन है और पिछले साल साहिल का लाला के भाई सौरभ से झगड़ा हुआ था। साहिल ने सौरभ की पिटाई की थी औऱ इतना ही नहीं रॉड से वार करके सिर भी फाड़ दिया था। लाला ने बदला लेने के लिए साहिल पर चाकू से हमले किए थे, जिसमें साहिल घायल हुआ था। उस वक्त मौके पर लाला के साथ कुणाल भी मौजूद था। लाला इस केस में वांटेड है। आरोप है कि साहिल जब भी कुणाल को देखता था तो वो लाला के बारे में पूछता था। लेकिन कुणाल हमेशा कह देता था कि उसे पता नहीं है। लाला का पता न बताने पर ही साहिल ने बृहस्पतिवार को कुणाल की जान ले ली।
सम्बंधित ख़बरें
Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने अगले तीन महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
विरार में खौफनाक वारदात! RTI एक्टिविस्ट को माफियाओं ने पत्थरों से कुचलकर मारा, अवैध खदान के खिलाफ की थी शिकायत
मुंबई के विक्रोली पार्कसाइट में 13 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
गुजरात में बड़ा फेरबदल! सरकार ने एक साथ 72 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, नई नियुक्तियों के दिए आदेश
डॉन हाशिम बाबा से है कनेक्शन
लेडी डॉन या फिर बंदूक वाली लड़की जिकरा रील्स बनाने की शौकीन है और जिकरा कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया की बाउंसर भी रह चुकी है। उसके खौफ और दबंगई का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वो पुलिस की गिरफ्त में भी रील्स बनवा लेती है। कई पुलिस वाले भी उसके नजदीक बताए जाते हैं। दिल्ली में इसी साल होली के दिन देसी कट्टा लहराने के मामले में वो आरोपी है। उस वक्त भी जिकरा सुर्खियों में आई थी। फिलहाल, दिल्ली पुलिस कुणाल की हत्या के मामले में ढूंढ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को ही पुलिस ने जिकरा को पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस का कहना है इस हत्याकांड में किसका रोल है उसको वेरिफाई करना अभी बाकी है और पुलिस ने अब तक जिकरा की अरेस्ट नही दिखाई है।
क्राइम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कुणाल को जिकरा ने दी थी धमकी
जिकरा ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम लेडी डॉन रखा हुआ है। इंट्रो में खुद को बदमाश गर्ल लिखती है। मृतक की बहन ने बताया कि पुलिस ने अभी आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया है। कुणाल के परिजनों का कहना है कि जिकरा इलाके में बिना बात पर लोगों को मारकर चली जाती है। मृतक की बहन करीना ने कहा कि कुणाल मेरा छोटा भाई है। लेडी डॉन के सवाल पर करीना ने कहा कि मैं उसको नहीं जानती। कुणाल भूखा था और वो दूध लेने के लिए गया था। उसे कोई बुलाकर ले गया था, जहां उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
Seelampur murder case who is lady don jikra allegedly kill krunal linked to hashim baba gang
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
1600 सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर MBMC मुख्यालय पर प्रदर्शन
May 13, 2026 | 07:43 PMAlia Bhatt ने कान्स में उठाया मेल सेंट्रिक फिल्मों का मुद्दा, बोलीं- किसी को अलग क्यों करना?
May 13, 2026 | 07:42 PMभोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत, मृतक के भाई ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 07:36 PMइंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
May 13, 2026 | 07:30 PMEPC Project: एफकॉन्स का यूरोप में प्रवेश, मिला सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ठेका
May 13, 2026 | 07:22 PMPostpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
May 13, 2026 | 07:22 PMपाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
May 13, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














