-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Marcus North Appointed England Men Cricket Team National Selector Ecb Update
इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Marcus North: ईसीबी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ को इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम का नया नेशनल सिलेक्टर नियुक्त किया है। वह सभी स्तरों पर चयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

मार्कस नॉर्थ (फोटो- IANS)
England Cricket Team: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ को इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम का नया नेशनल सिलेक्टर नियुक्त किया है। नॉर्थ करीब आठ साल तक डरहम काउंटी क्लब से जुड़े रहे, जहां उन्होंने 2018 से क्रिकेट डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। अब ईसीबी में नई भूमिका मिलने के साथ ही डरहम के साथ उनका लंबा सफर समाप्त हो गया है।
अपनी नई जिम्मेदारी के तहत, 45 वर्षीय नॉर्थ इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के सभी स्तरों पर खिलाड़ियों के चयन में शामिल होंगे। सीनियर नेशनल टीम से लेकर लायंस और यंग लायंस टीमों तक उनकी अहम भूमिका रहेगी।
भविष्य की योजनाओं पर होगा काम
मार्कस काउंटी सीजन के दौरान घरेलू क्रिकेट पर नजर रखने के साथ, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े फैसलों में भी मदद करेंगे। इसके साथ ही ईसीबी की स्काउटिंग टीम के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं में सहयोग भी देंगे। इसके अलावा, नॉर्थ ईसीबी के साइंस और मेडिकल विभागों के साथ मिलकर खिलाड़ियों की फिटनेस, वर्कलोड का संतुलन और मुकाबलों के शेड्यूल को मैनेज करने पर भी काम करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले मार्कस नॉर्थ ने अपने इंटरनेशनल करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 21 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने काउंटी क्रिकेट में भी अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। वह इंग्लैंड की छह अलग-अलग काउंटी टीमों के लिए खेले। डरहम में अपने कार्यकाल के दौरान, नॉर्थ ने क्लब को खेल के मैदान और संगठन, दोनों ही स्तरों पर आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हुए क्लब के प्रोफेशनल माहौल को बेहतर बनाने में मदद की।
ये मेरे लिए बड़ा सम्मान है- मार्कस नॉर्थ
नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए मार्कस ने कहा, “मैं इंग्लैंड मेंस टीम का नेशनल सिलेक्टर नियुक्त होने पर बेहद खुश हूं। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इंग्लैंड मेंस टीमों के विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं। पिछले कई साल काउंटी क्रिकेट में करीब से काम करते हुए बिताने के बाद, मैंने घरेलू सिस्टम में मौजूद टैलेंट की ताकत और गहराई को खुद देखा है। मैं काउंटी टीमों के साथ मिलकर ऐसे खिलाड़ियों को पहचानने, उनका साथ देने और उन्हें चुनने के लिए काम करने का इंतजार कर रहा हूं, जो इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
उन्होंने कहा, “इंग्लैंड मेंस टीमों के भविष्य को संवारने में मदद करने का यह मौका मेरे लिए बहुत जुनून वाला काम है। मैं रॉब, ब्रेंडन, बेन, हैरी और पूरी परफॉर्मेंस टीम के साथ मिलकर ऐसी टीमें बनाने के लिए काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं, जो सभी फॉर्मेट में लगातार और सफलतापूर्वक मुकाबला कर सकें। मैंने डरहम में अपना समय बहुत अच्छे से बिताया और मैं टिम बॉस्टॉक को 2018 में मुझे यह मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। पिछले आठ वर्षों में बोर्ड, खिलाड़ियों, स्टाफ और समर्थकों से मिले सहयोग के लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा।”
IANS इनपुट के साथ
Marcus north appointed england men cricket team national selector ecb update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














