1600 सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर MBMC मुख्यालय पर प्रदर्शन

MBMC Protest News: मीरा-भाईंदर में 1600 सफाई कर्मचारियों ने बकाया ग्रेच्युटी भुगतान की मांग को लेकर MBMC मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने भुगतान में देरी और अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
mbmc cleaning workers gratuity protest mira bhayandar
MBMC Protest (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Mira Bhayandar Sanitation Workers News: मीरा- भाईंदर मनपा क्षेत्र में शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाले करीब 1600 सफाई कर्मचारियों ने अपनी बकाया ग्रेच्युटी की मांग को लेकर मनपा मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद ठेकेदार कंपनी मे ।ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट ने अब तक उन्हें ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया है।

ठेकेदार पर गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मनपा मुख्यालय के गेट पर जुटे और " आवक - जावल " विभाग में मनपा आयुक्त राधा विनोद शर्मा के नाम अपनी-अपनी अर्जी जमा की। कर्मचारियों ने आवेदन की रसीद ठेकेदार प्रतिनिधि कमलेश जैन को भी भेजी है।

2012 से कर रहे सेवा, फिर भी नहीं मिला हक

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्ष 2012 से लगातार कंपनी के तहत काम कर रहे हैं। कई कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है या वे रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनके परिवारों को भी ग्रेच्युटी के लिए वर्षों से चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार, मृत और सेवानिवृत्त करीब 120 कर्मचारियों की फाइलें पिछले 3 से 4 साल से लंबित हैं, जिनमें से केवल 10 से 12 मामलों में ही मंजूरी मिली है।

मीरा-भाईंदर में 1600 सफाई कर्मचारियों ने बकाया ग्रेच्युटी भुगतान की मांग

‘जिंदा रहते हमारा हक मिलना चाहिए’

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा, “हम दिन-रात शहर को साफ रखते हैं, लेकिन हमारा हक तक नहीं दिया जा रहा। किसी कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिवार को भी न्याय नहीं मिलता। हमें वह ग्रेच्युटी दी जाए, जिसके हम जीवित रहते हुए हकदार हैं। कर्मचारियों ने ग्रेच्युटी एक्ट 1972 का हवाला देते हुए कहा कि कानून के मुताबिक कोई भी कर्मचारी यदि किसी संस्थान में लगातार 5 वर्ष या उससे अधिक समय तक सेवा देता है, तो वह ग्रेच्युटी पाने का अधिकारी होता है।

नियमानुसार सेवा समाप्त होने पर प्रत्येक वर्ष के लिए 15 दिन की औसत सैलरी के आधार पर ग्रेच्युटी देना अनिवार्य है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कंपनी से जुड़े ठेकेदार कमलेश जैन पर भुगतान टालने और कर्मचारियों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार मांग करने के बावजूद कंपनी की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।

7 दिन में फैसला नहीं तो आंदोलन

श्रमजीवी कामगार संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 7 दिनों में ग्रेच्युटी भुगतान पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। संगठन के संस्थापक और अध्यक्ष विवेक पंडित तथा कार्यकारी अध्यक्ष सुल्तान पटेल के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई तय की किए जाने की जानकारी मनपा क्षेत्र अध्यक्ष मंगेश दत्ताराम मोटे ने दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com