- Hindi News »
- Crime »
- Retired Psi Gave Contract To Attack An Old Man Took Revenge For Complaint In Nit 4 Arrested Including Mastermind
Nagpur News: रिटायर्ड PSI ने दी बुजुर्ग पर हमले की सुपारी, एनआईटी में शिकायत का लिया बदला, मास्टर माइंड समेत 4 अरेस्ट
एनआईटी में शिकायत से नाराज होकर एक सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की सुपारी देकर उस पर हमला करने की साजिश रची। हमले का जैसे ही राज खुलने के बाद मास्टर माइंड आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

रिटायर्ड PSI ने दी बुजुर्ग पर हमले की सुपारी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर सुधार प्रन्यास (एनआईटी) में शिकायत से नाराज होकर एक सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की सुपारी देकर उस पर हमला करने की साजिश रची। हमले का जैसे ही राज खुलने के बाद मास्टर माइंड आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया। लेकिन गिरफ्तारी के बाद हमले का रचयिता के दिल की धड़कनें तेज होने के बाद उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को पुन: गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी का नाम राजाराम ढोरे (62, नागसेन सोसायटी, मानकापुर) है। पुलिस ने साजिश में शामिल छावनी निवासी अब्दुल वसीम अब्दुल सलीम (41), मेकोसाबाग निवासी अनिल जेम्स चोरे (32), अनिकेत उर्फ निक्की बहादुरे (27) और अभय (20) को भी गिरफ्तार कर लिया है। हमले में घायल शिकायतकर्ता का नाम सुरेश प्रल्हाद सोनटक्के (65, मानकापुर) है।
तेज आवाज वाले संगीत से परेशानी
जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी ढोरे शहर पुलिस विभाग से पुलिस उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं घायल शिकायतकर्ता सोनटक्के महावितरण से सेवानिवृत्त हैं। नागसेन सोसाइटी में सोनटक्के, ढोरे और ढोरे के दामाद एक दूसरे के बगल में रहते हैं। ढोरे के घर के पास कुछ खाली जगह थी। ढोरे के दामाद ने उस जगह पर अतिक्रमण कर लिया था और ज़ुम्बा क्लास शुरू कर दी थी। ढोरे की बेटी ज़ुम्बा क्लास चलाती थी। सोनटक्के को तेज आवाज वाले संगीत से परेशानी हो रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब एक ही पन्ने पर! महाराष्ट्र राज्य मंडल ने बदला दशकों पुराना नियम, जानें फायदें
रेलवे का ‘बीमार घर’! प्लेटफॉर्म 1 के एसी वेटिंग रूम में गंदगी का अंबार, यात्रियों ने DRM से की सीधी शिकायत
नागपुर में 3 हफ्ते के भीतर हटेंगे अवैध बूचड़खाने, NIT को मिला सख्त आदेश, हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
नागपुर मनपा को जोर का झटका! ई-गवर्नेंस में टॉप-5 से भी बाहर, जानें क्यों इतनी बुरी तरह हारी CM फडणवीस की नगरी
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पालकमंत्री बावनकुले से शिकायत
वह अक्सर ढोरे को इस बारे में बताया करता था, लेकिन ढोरे इसे नजरअंदाज कर रहा था। इससे तंग आकर सोनटक्के ने एनआईटी से शिकायत की। इस बात से ढोरे सोनटक्के से काफी नाराज था। उसने सोनटक्के को सबक सिखाने के लिए एक साजिश रची। अब्दुल वसीम को 20 हजार रुपये में सोनटक्के की सुपारी दी गई थी। अब्दुल वसीम ने अनिल, अनिकेत और अभय को योजना में शामिल किया। 17 फरवरी को सोनटक्के पालकमंत्री बावनकुले से शिकायत दर्ज कराने के लिए दोपहिया वाहन से रवि भवन जा रहे थे।
लकड़ी के डंडे से हमला
वसीम और उसके साथियों ने सोनटक्के का पीछा करना शुरू कर दिया। अनिकेत और अभय एक बाइक पर थे जबकि अब्दुल और अनिल दूसरी बाइक पर थे। जब सोनटक्के प्रोविडेंस स्कूल मार्ग से जा रहे थे, उसी वक्त अनिकेत ने उन पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हालांकि, जब उन्होंने बचाव किया तो उनके हाथ पर डंडा लग गया। चीख-पुकार मचते ही आरोपी वहां से भाग निकले। वहां से गुजर रहे लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए और घायल सोनटक्के को सदर थाने ले आए।
Retired psi gave contract to attack an old man took revenge for complaint in nit 4 arrested including mastermind
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव: ममता के ‘मांसाहार’ वाले बयान पर मिथुन चक्रवर्ती का पलटवार, लगाया विभाजन की राजनीति का आरोप
Apr 01, 2026 | 04:13 PMकल दी थी गूगल-एप्पल को चेतावनी, आज बहरीन में Amazon पर दागी मिसाइल; ईरान के निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां
Apr 01, 2026 | 04:12 PMकार खरीदने का प्लान है? अब पड़ेगा महंगा, MG ने दिया झटका, जानें कितनी हुई बिक्री
Apr 01, 2026 | 04:11 PM‘कैप्टन’ के सोलापुर कनेक्शन की चर्चा, पूर्व विधायक का नाम आया सामने, सुषमा अंधारे के खुलासे से मची हलचल
Apr 01, 2026 | 04:10 PMMouni Roy Video: मौनी रॉय को भाया सिंगापुर, ‘सॉसी’ शूटिंग के दौरान शहर से हुआ खास लगाव
Apr 01, 2026 | 04:02 PMAssam Election 2026: चाय के बागानों में दिखा पीएम मोदी का खास अंदाज, महिलाओं संग तोड़ी पत्तियां
Apr 01, 2026 | 04:01 PMअजित पवार विमान हादसा: बेंगलुरु में दर्ज ‘Zero FIR’ अब तक नहीं पहुंची पुणे पुलिस के पास, कैसे होगी जांच?
Apr 01, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














