-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Mithun Chakraborty On Mamata Banerjee West Bengal Election 2026
बंगाल चुनाव: ममता के ‘मांसाहार’ वाले बयान पर मिथुन चक्रवर्ती का पलटवार, लगाया विभाजन की राजनीति का आरोप
- Written By: सजल रघुवंशी
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला, इसके अलावा उन्होंने सीएम ममता पर समुदायों में फूट डालकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

मिथुन चक्रवर्ती (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Mithun Chakraborty Target Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति का पारा गरम है। इस बीच मशहूर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है और उन पर समुदायों में फूट डालकर वोट की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। आईएएनएस से बातचीत में खानपान के मुद्दे पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा 21 राज्यों में सरकार चला रही है, क्या वह वहां के लोगों के खानपान का फैसला कर रहे हैं? लोग अपनी मर्जी से खा रहे हैं, है ना?
मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा कि वह मछली, चिकन और सब कुछ खा रहे हैं। हां, कुछ जगहों पर धार्मिक कारणों से कुछ खास तरह के मांस पर प्रतिबंध लगाया गया है, खासकर उन क्षेत्रों में जो हमारे लिए बहुत संवेदनशील हैं। हम भी उनके कुछ फैसलों की इज्जत करते हैं लेकिन कुछ लोगों को इसी को लेकर राजनीति करनी है।
ममता बनर्जी पर क्या बोले मिथुन
सीएम ममता बनर्जी पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि यह विभाजन आज से शुरू नहीं हुआ है। उनके सत्ता में आने के लगभग एक से डेढ़ साल बाद से यह शुरू हुआ है, यानी दो समुदायों को बांटने के लिए। क्या आपने बंगाल में इससे पहले कभी इस तरह का हिंदू-मुस्लिम विभाजन सुना है? तब से यह लोगों को बांटने और अपने पक्ष में वोट हासिल करने के बारे में है।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
उन्होंने आगे कहा कि हमें पता है कि बंगाल के मुसलमान भाजपा को वोट नहीं करेंगे लेकिन बाकी जगह के लोगों ने वोट किया, तभी तो हम सत्ता में आए हैं। बिहार में भी मुसलमान भाइयों ने भी वोट किया, तभी तो सरकार बनी लेकिन इस बार बंगाल में भी वह लोग वोट करेंगे।
IANS Exclusive Kolkata, West Bengal: On the allegations around food restrictions under BJP-ruled states, BJP leader Mithun Chakraborty says, “So the BJP is running governments in 21 states—are they deciding what people eat there? People are eating what they want, right? They are… pic.twitter.com/dHd8Hha5KU — IANS (@ians_india) April 1, 2026
ममता के इरादों पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि क्या आपने कभी किसी पार्टी को ‘तृणमूल कांग्रेस को हटाओ’ कहते सुना है? नहीं, है ना? वह ‘भारतीय जनता पार्टी को हटाओ’ कहते हैं, उसे ‘फासीवादी पार्टी’ कहते हैं लेकिन आप उन्हें ‘तृणमूल को हटाओ’ कहते नहीं सुनेंगे। इसलिए लोगों को समझ आ रहा है कि ममता क्या करना चाह रही हैं।
यह भी पढ़ें: असम चुनाव 2026: धेमाजी में जमकर गरजे PM मोदी, जीत की हैट्रिक का किया दावा, कांग्रेस को खरी खरी
क्या सीएम बनना चाहते हैं मिथुन?
चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा पर अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि यह सब मेरी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं नहीं हैं। भगवान ने मुझे जो कुछ भी दिया है, मैं उसे पूरी तरह से संभाल नहीं पा रहा हूं। दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यह सर्वोच्च सम्मान एक गरीब लड़के को मिले हैं, जो फुटपाथ से आया है। मैं अब भी इन सब बातों को समझ नहीं पा रहा हूं। तो मैं और अधिक क्यों चाहूं? अगर मैं चुनाव लड़ता हूं तो एक जगह सीमित हो जाऊंगा और मैं सीमित नहीं होना चाहता हूं।
Mithun chakraborty on mamata banerjee west bengal election 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMनवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 08:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














