-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Raja Raghuwanshi Murder Case Sonam Found At Ghazipur Dhaba Police Says She Planned Killing
सोनम रघुवंशी केस में नया मोड़, ढाबे पर सुनाई हत्या की हैरान कर देने वाली कहानी; पुलिस बोली- आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अचानक…
- Written By: सौरभ शर्मा
पुलिस के मुताबिक, राजा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोनम गाजीपुर के ढाबे पर दिखी। वहीं सोनम ने ढ़ाबा संचालक से कहा कि उसकी मई में शादी हुई , वह पति के संग घूमने गई तो रास्ते में सोना छीनकर पति की हत्या कर दी।

राजा रघुवंशी की रहस्यमयी हत्या मामले ने अब चौंकाने वाला मोड़ ले लिया (फोटो- सोशल मीडिया)
इंदौर/शिलॉन्ग: मध्यप्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की रहस्यमयी हत्या मामले ने अब चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। मेघालय में राजा की हत्या के 17 दिन बाद उनकी पत्नी सोनम यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिलीं, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। शुरुआती चुप्पी के बाद पुलिस ने दावा किया है कि सोनम ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई। वहीं सोनम के पिता इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। केस में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हो चुके हैं।
गाजीपुर के काशी ढाबे पर पहुंची सोनम रघुवंशी जब बदहवास हालत में दिखीं तो ढाबा संचालक साहिल यादव को उन्होंने बताया कि उनके पति की हत्या गहने चोरी के दौरान हुई। उन्होंने ढाबे मालिक के फोन से परिजनों को कॉल कर रोते हुए बात की। पुलिस अब इसे एक सोची-समझी कहानी मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही हत्या में शामिल संदिग्ध गिरफ्तार हुए तो सोनम अचानक सामने आ गईं, जो इस पूरे मामले को और संदिग्ध बना रहा है।
गिरफ्तारी के बाद सोनम के सामने आने पर पुलिस को शक गहराया
मेघालय के एसपी ने बताया कि जैसे ही हत्या में शामिल मुख्य आरोपी राज कुशवाहा, विशाल चौहान और आकाश राजपूत इंदौर से पकड़े गए, सोनम उसी रात गाजीपुर में एक ढाबे पर दिखीं। पुलिस का दावा है कि सोनम लगातार आरोपी राज को लोकेशन भेज रही थी। एक सीसीटीवी फुटेज में वह फोन पर बात करते हुए नजर आ रही है, जिसे पुलिस मजबूत सबूत मान रही है। वहीं गाजीपुर पुलिस का कहना है कि सोनम की मेडिकल जांच कराई गई है और अब मेघालय पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
बारिश में जाम से एक्शन मोड में प्रशासन, मुसाखेड़ी ओव्हरब्रिज पर पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
बारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
मुंबई के भांडुप में BEST बस का भीषण हादसा: रिवर्स करते समय पेड़ और बस के बीच कुचला पैदल यात्री, हालत गंभीर
ढाबे वाले को सुनाई कहानी, पुलिस मान रही है मनगढ़ंत
सोनम ने ढाबे संचालक साहिल यादव को बताया कि उसकी शादी मई में हुई थी और वह पति संग मेघालय घूमने गई थी। रास्ते में गहने चोरी के दौरान राजा ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई। लेकिन पुलिस इसे सच्चाई से परे मान रही है। ढाबे पर मौजूद एक परिवार की महिला ने सोनम को ढांढस बंधाया, लेकिन पुलिस के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। इस बीच सोनम के पिता का दावा है कि उनकी बेटी को फंसाया जा रहा है और वह पूरी तरह निर्दोष है।
Raja raghuwanshi murder case sonam found at ghazipur dhaba police says she planned killing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMसागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता
Jul 08, 2026 | 07:58 PMअस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
Jul 08, 2026 | 07:53 PMWhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
Jul 08, 2026 | 07:51 PMदमोह के हटा में जलभराव से परेशान छात्र, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर; प्रशासन से लगाई गुहार
Jul 08, 2026 | 07:43 PMराम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
Jul 08, 2026 | 07:43 PMAI खा जाएगा सबकी नौकरियां? ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बताया क्यों दुनिया में सबसे आगे निकलेगा भारत
Jul 08, 2026 | 07:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














