-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Raja Raghuvanshi Murder Case Lover Raj Mother Revealed Another Mystery
यूपी के गाजीपुर ही क्यों गई सोनम? मिल गया राजा रघुवंशी हत्याकांड के सबसे बड़े सवाल का जवाब, राज की मां ने उठाया रहस्य से पर्दा!
- Written By: अभिषेक सिंह
जब से सोनम गाजीपुर के ढाबे से गिरफ्तार हुई है हर कोई यह जानना चाहता है कि वह गाजीपुर ही क्यों गई? अब इस सवाल का जवाब सोनम के प्रेमी राज कुशवाह की मां के बयान से मिल गया है!

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)
इंदौर: मेघालय के शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड में दिन-ब-दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। जब से सोनम गाजीपुर के ढाबे से गिरफ्तार हुई है हर कोई यह जानना चाहता है कि वह गाजीपुर ही क्यों गई? अब शायद इस सवाल का जवाब सोनम के प्रेमी राज कुशवाह की मां के बयान से मिल गया है!
पुलिस जांच में पता चला है कि 23 मई को मेघालय के सोहरा में अपने पति राजा की हत्या के बाद सोनम पहले गुवाहाटी गई, फिर ट्रेन से इंदौर लौटी। 25 मई को वह इंदौर पहुंची और अपने प्रेमी राज कुशवाह से मिली। दोनों ने एक दिन किराए के कमरे में साथ गुजारा। इसके बाद राज ने सोनम को उत्तर प्रदेश भेजने के लिए कार का इंतजाम किया। यहीं से कहानी में उलझन शुरू हुई।
राज की मां ने उठाया रहस्य से पर्दा!
राज की मां चुन्नी देवी ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि उनका गांव फतेहपुर जिले के गाजीपुर में है, जबकि सोनम को वाराणसी के पास गाजीपुर जिले में गिरफ्तार किया गया। वह यह नहीं बता सकतीं कि सोनम वाराणसी के पास गाजीपुर में क्या करने गई थी। अब लोग पूछने लगे हैं कि क्या सोनम गलती से गलत गाजीपुर पहुंच गई? क्या वह वाकई राज के गांव फतेहपुर गाजीपुर जाना चाहती थी?
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
राज के गांव जाना चाहती थी सोनम?
लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है कि सोनम राज के गांव आना चाहती थी, लेकिन ड्राइवर उसे गलत गाजीपुर ले गया। चुन्नी देवी ने कहा, मुझे नहीं पता कि वह वहां कैसे पहुंच गई। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता। वह घर में किसी से बात नहीं करता था। वह बहुत दुबला-पतला हो गया था। चिंता के कारण उसका वजन कम हो जाता था।
और क्या बोलीं राज की मां चुन्नी देवी?
चुन्नी देवी ने अपनी स्थिति बताते हुए कहा, मेरा न तो पति है और न ही कोई सहारा। मैं किराए के मकान में रहती हूं। मेरी दो बेटियां हैं। मेरे पति की 2020 में मौत हो गई, तब राज 10वीं में पढ़ रहा था। उन्होंने कहा, राज ने घर चलाने के लिए अखबार बांटना शुरू कर दिया। फिर जब किसी ने कहा कि कंप्यूटर आता है तो नौकरी करो, तो वह एक फर्म में काम करने लगा।
‘मैं चाहती हूं राजा के परिवार को न्याय मिले’
चुन्नी देवी ने कहा, राज ने घर में कभी सोनम की शादी की बात नहीं की। सोनम उम्र में भी उससे बड़ी थी। मैं अपनी बेटी की कसम खाती हूं कि मेरा बेटा निर्दोष है। उन्होंने कहा कि राजा के साथ जो हुआ वह गलत है। वह भी किसी का बेटा था। मैं चाहती हूं कि राजा के परिवार को न्याय मिले। हो सकता है कि मेरे बेटे को गुमराह किया गया हो। अगर वह निर्दोष है तो उसके साथ न्याय होना चाहिए।
Raja raghuvanshi murder case lover raj mother revealed another mystery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMविठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
Aug 05, 2026 | 12:11 PMCCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Aug 05, 2026 | 12:08 PMसांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
Aug 05, 2026 | 12:04 PMसावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
Aug 05, 2026 | 11:56 AMगुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
Aug 05, 2026 | 11:52 AMCCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
Aug 05, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














