-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Biggest Revelation In Raja Raghuvanshi Murder Case Sonam Gave Final Push Sand Said Kill Him
सोनम ने ही दिया था आखिरी धक्का…राजा रघुवंशी मर्डर केस का सबसे बड़ा खुलासा, हमलावरों से चीखकर बोली- ‘मार दो इसे’
- Written By: अभिषेक सिंह
राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। जिसके मुताबिक सोनम ने ही राजा रघुवंशी को शिलांग की उन वादियों में आखिरी धक्का दिया था या यूं कहें कि अपने पति को खाई में फेंक दिया था।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
शिलांग: बीते कल यानी 9 जून की सुबस से अब तक हुए खुलासों से इस राज से पर्दा उठ गया है कि राजा रघुवंशी की असली कातिल खुद उनकी पत्नी सोनम है। जिसने पहले तो खुद को बदहवास और परेशान दिखाकर विक्टिम कार्ड खेला, लेकिन बेवफा सोनम इसमें कामयाब नहीं हो पाई। वहीं, अब इस केस में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम ने ही राजा रघुवंशी को शिलांग की उन वादियों में आखिरी धक्का दिया था या यूं कहें कि अपने पति को खाई में फेंक दिया था। यह भी पता चला कि खाई में फेंके जाने से पहले राजा की सांसें चल रही थीं और वह आखिरी सांस तक हत्यारों से लड़ते रहे। दरअसल, सोनम शादी के चार दिन बाद ही ससुराल से मायके चली गई थी।
मायके जाकर की हत्या की प्लानिंग
वहां जाकर उसने राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी। अचानक उसने शिलांग का टिकट बुक कराया और राजा को हनीमून पर जाने के लिए राजी कर लिया। इसके साथ ही उसने 14 लाख रुपये में तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए। उसने उनसे कहा कि अगर वे राजा को मार देंगे तो वह उन्हें 14 लाख रुपए देगी।
सम्बंधित ख़बरें
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
सुपारी की रकम बढ़ाने की बात कही
यह भी बताया जा रहा है कि हत्यारे थकान और ऊंचाई पर चढ़ने के डर के कारण राजा को मारने से मना कर रहे थे। जिसके बाद सोनम ने कहा कि सुपारी की रकम 14 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रूपये देने की बात कही। सोनम ने यह भी कहा कि इसे मारना ही होगा।
राजा ने किया हमलावरों का मुकाबला
इसके बाद योजना के मुताबिक जैसे ही राजा और सोनम शिलांग की चोटी पर पहुंचे, आरोपियों ने राजा पर हमला कर दिया। अपने ऊपर हुए हमले के बाद राजा ने हार नहीं मानी और हत्यारों का बहादुरी से मुकाबला किया, लेकिन सीने और सिर पर गंभीर चोटों के कारण मुकाबला करना मुश्किल था।
सोनम ने ही दिया आखिरी धक्का!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 4 आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से हमला किया। सोनम वहीं खड़ी होकर चिल्ला रही थी ‘उसे मार दो’। आरोपियों ने बताया कि राजा रघुवंशी को खाई में फेंकने से पहले तक वह जिंदा था। राजा को मारने के बाद उसे खाई में धकेलने में आरोपियों को दिक्कत हो रही थी, तभी सोनम ने मदद की और आखिरी धक्का दिया और राजा रघुवंशी गहरी खाई में गिर गया।
आकाश कर रहा था निगरानी
आरोपियों ने यह भी बताया कि हत्या से आधे घंटे पहले सोनम ने राजा की मां से फोन पर बात की थी। आरोपियों में से एक आकाश नीचे बाइक पर नजर रख रहा था, उसे देखना था कि कोई वहां आ तो नहीं रहा है।
नाकाम हो गई सोनम की हर चाल
हत्या के बाद बाकी आरोपियों के साथ सोनम भी आरोपियों के साथ इंदौर आई। वह यहां एक दिन रुकी। इसके बाद उसने एक कार किराए पर ली और यूपी पहुंच गई। ताकि वह इसे खुद के अपहरण का रूप दे सके। लेकिन सोनम की सारी चालें नाकाम हो गईं।
Biggest revelation in raja raghuvanshi murder case sonam gave final push sand said kill him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














