-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Paper Leak Mpsc Question Paper Sold For Rs 40 Lakh In Nagpur Crime Branch Arrested 2 People From Bhandara
पेपर लीक: नागपुर में MPSC के प्रश्नपत्र की 40 लाख में बिक्री, क्राइम ब्रांच ने भंडारा से 2 लोगों को किया गिरफ्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
रविवार को होने वाली महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी एमपीएससी की ग्रुप-B (नॉन-गजेटेड) परीक्षा 2024 के प्रश्नपत्र 40 लाख रुपए में बेचने के मामले में शहर की अपराध शाखा की टीम ने भंडारा से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

नागपुर में MPSC के प्रश्नपत्र की 40 लाख में बिक्री। (सौजन्य: सोशल मीडिया)
नागपुर: देशभर में छात्रों के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ जारी है। पेपर लीक जैसी गंभीर बात भी जैसे आम हो गई है। सरकार पेपर लीक रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। हालांकि पेपर लीक पर कानून बनाने के लिए भारत सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 लागू किया है, जिसका भी कुछ असर नहीं हो रहा। ताजा मामले से तो यही प्रतीत होता है।
रविवार को होने वाली महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी एमपीएससी की ग्रुप-B (नॉन-गजेटेड) परीक्षा 2024 के प्रश्नपत्र 40 लाख रुपए में बेचने के मामले में शहर की अपराध शाखा की टीम ने भंडारा से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक यशवंत साखरे उम्र 25 वाराशिवनी, बालाघाट निवासी और योगेश सुरेन्द्र वाघमारे उम्र 28 वरठी, भंडारा निवासी हैं।
ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल
हाल ही में, एक फोन कॉल का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। आरोप है कि एक अभ्यर्थी से एमपीएससी परीक्षा के प्रश्नपत्र के बदले 40 लाख रुपये की मांग की गई थी। यह क्लिप तुरंत वायरल हो गई और एक अभ्यर्थी तक पहुंच गई। उसने घटना की सूचना पुणे पुलिस को दी। एमपीएससी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
दीपक और योगेश गिरफ्तार
जांच के दौरान पुणे पुलिस को पता चला कि यह ऑडियो क्लिप भंडारा से वायरल हुई थी। उन्होंने नागपुर क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना दी। पुलिस उपायुक्त राहुल माकनीकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक कमलाकर गड्डीमे के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार रात भंडारा पहुंची। दीपक और योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
दोनों आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पता चला कि इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता आशीष नेतलाल कुलपे उम्र 30 और प्रदीप नेतलाल कुलपे उम्र 28 दोनों भंडारा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी दीपक आशीष का साला है। दोनों आरोपियों के बरामद होने की सूचना मिलने पर पुणे पुलिस की एक टीम नागपुर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
फरार आरोपी की तलाश जारी
फरार आरोपी कुलपे बंधुओं की गहन तलाश जारी है। इस गंभीर मामले में जांच के बाद ही पता चलेगा कि इसके तार कहां तक जुड़े हैं और कितने लोग इसमें शामिल हैं। यह तो तय है कि मामले में बड़े लोगों का हाथ है।
Paper leak mpsc question paper sold for rs 40 lakh in nagpur crime branch arrested 2 people from bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














