-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- One Arrested On Charges Of Murder In Road Rage Incident In Navi Mumbai
नवी मुंबई के ‘रोड रेज’ हत्या केस की सुलझेगी गुत्थी, एक संदिग्ध गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
- Written By: आंचल लोखंडे
नवी मुंबई में फरवरी माह की शुरुआत में हुई 'रोड रेज' की घटना में 2 मोटरसाइकिल सवारों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या की जांच के सिलसिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

'रोड रेज' हत्या केस की सुलझेगी गुत्थी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: नवी मुंबई में फरवरी माह की शुरुआत में हुई ‘रोड रेज’ की घटना में 2 मोटरसाइकिल सवारों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या की जांच के सिलसिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दो फरवरी को सड़क पर हुए इस विवाद में वाशी निवासी शिवकुमार रोशनलाल शर्मा (45) की मौत हो गई थी। शर्मा अपने दोपहिया वाहन से बेलपाड़ा-उत्सव चौक रोड से गुजर रहे थे तभी उन्होंने अपना वाहन सामने से आ रहे स्कूटर के सामने से अचानक मोड़ दिया था।
सिर पर किया था हेलमेट से वार
इस हरकत से गुस्साए आरोपियों ने शर्मा की गाड़ी रुकवाया और उनसे भिड़ गए। उनमें से एक ने पीड़ित को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उसके सिर पर हेलमेट से वार किया। शर्मा मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस के अनुसार, कुछ राहगीरों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कुल 8 टीमें बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
संदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
ठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सीसीटीवी फुटेज की जांच
पुलिस ने मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने विभिन्न इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्धों का पता लगाने के लिए तकनीकी और खुफिया सूचनाओं का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर पड़ोसी जिला मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स यानी बीकेसी से मोहम्मद रेहान अंसारी उम्र 22 नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी पुलिस हिरासत में
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 15 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक धमकी और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या है ‘रोड रेज’
रोड रेज का मतलब गाड़ी चलाते समय गुस्से में आकर किसी को धमकाना, डराना, या आक्रामक व्यवहार करना है। इसमें गालियां देना, गलत इशारे करना, और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना शामिल होता है।
रोड रेज से जुड़ी घटनाओं के परिणाम: गंभीर चोट लगना, मौत हो जाना, और आपराधिक आरोप लगना। बता दें कि रोड रेज से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए मोटर वाहन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
One arrested on charges of murder in road rage incident in navi mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














