
पति ने पत्नी की हत्या कर शव बेड के नीचे दफानाया और खुदकुशी कर ली
भोपाल: मध्य प्रदेश में हत्या की एक खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ है। यहां एक नशेड़ी पति ने पत्नी की हत्या कर उसे बेड के नीचे ही दफना दिया। इसके बाद आरोपी पति ने खुद भी कीटनाशक पी लिया। जहर पीने के बाद उसने बाहर जाकर पड़ोसियों को इस बात की जानकारी भी दी और फिर घर में आकर पत्नी की कब्र पर लेट गया। पड़ोसियों की जानकारी पर पुलिस पहुंची तो आरोपी बेड के नीचे मृत पड़ा था। उसका शव बाहर निकाला गया तो देखा कि पत्नी का शव भी जमीन से आधा बाहर निकला हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खरगोन जिला निवासी लक्ष्मण शराब पीने का लती था। उसकी पहले भी तीन शादी हो चुकी थी। चौथी शादी उसने रुक्मणी से की थी। जबकि रुक्मणी की भी यह लक्ष्मण से तीसरी शादी थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। शनिवार को लक्ष्मण ने रुक्मणी की हत्या कर खुद भी जान दे दी।
बड़वाह थाने के प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई है, जिसकी शादी 40 वर्षीय रुक्मणी से छह साल पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्मण की चौथी और रुक्मणी की तीसरी शादी थी। दंपति के कोई संतान नहीं थी। यह लक्ष्मण की चौथी और रुक्मणी की तीसरी शादी थी।
क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने कहा कि लक्ष्मण और रुक्मणी दोनों शराब पीने के आदी थे और अक्सर झगड़ते रहते थे। रात में लक्ष्मण सुलगांव गांव में घर से बाहर आया और पड़ोसियों को बताया कि उसने कीटनाशक पी लिया है। राठौर ने कहा कि जब तक ग्रामीणों की सूचना पर हम पहुंचे तब तक लक्ष्मण की मौत हो चुकी थी। रुक्मणी की तलाश की तो लक्ष्मण के बेड के नीचे जमीन से एक महिला का हाथ निकला हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। कमरे से काफी दुर्गंध आ रही थी। माना जा रहा है कि शव को तीन से चार दिन पहले दफनाया गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आना बाकी है।






