-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Jharkhand 9 Year Old Girl Killed In Ied Blast In Saranda Search Operation Underway
झारखंड: नक्सलियों की साजिश का शिकार हुई 9 साल की बच्ची, IED विस्फोट में उड़े चीथड़े, गांव में दहशत
- Written By: पूजा सिंह
Jharkhand Crime News: पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद सारंडा जंगल क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

आईईडी विस्फोट में 9 साल की बच्ची की मौत (फाइल फोटो)
9-Year-Old Girl Killed In IED Blast: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में आईईडी विस्फोट से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। यहां नक्सलियों ने आईईडी बिछाया था। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत बनी हुई है।
घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के दीघा गांव के पास हुई है। मृतका की पहचान सीरिया हेरेंज (9 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्रामीणों के साथ पत्ते लाने के लिए जंगल में गई थी।
तीसरी कक्षा में पढ़ती थी बच्ची
सीरिया दीघा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती थी। उसने अनजाने में नक्सलियों की ओर से लगाए गए विस्फोटक पर कदम रख दिया, जिसके कारण जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद घटनास्थल पर धुआं छा गया। धुआं छटने पर ग्रामीणों ने देखा कि सीरिया खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है। ग्रामीणों ने सीरिया को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
JPL फाइनल के दौरान रांची में बड़ा हादसा, स्टेडियम के गेट पर भगदड़ में कई घायल, फैंस ने की तोड़फोड़
Dhanbad SBI Bank Fraud: 1.25 करोड़ घोटाले में फरार दो आरोपियों को CBI ने 20 साल बाद पकड़ा
Khunti Police Encounter: खूंटी में हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में PLFI उग्रवादी
विनीता सोरेन ने अदम्य साहस दिखा कर रचा इतिहास,माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को छु कर बनी पहली आदिवासी महिला
मौके पर पहुंचे CRPF और पुलिस के आलाधिकारी
जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां से सीआरपीएफ का दीघा कैम्प महज 3 किलोमीटर दूर है। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास आईईडी की तलाश शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में नक्सलियों की ओर से इस तरह आईईडी लगाना सही नहीं है। हम लोग अपने रोजगार के लिए जंगल में जाते हैं। अगर इसी तरह आईईडी लगा रहेगा, तो हम लोगों का रोजगार कैसे चलेगा। आए दिन नक्सलियों की तरफ से ग्रामीणों को परेशान भी किया जाता है, लेकिन हम लोग अपनी आवाज नहीं उठा पाते हैं। सुरक्षाबलों और पुलिस ने इस घटना के बाद इलाके में नक्सल विरोधी अभियान और भी तेज कर दिया है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
ये भी पढ़ें : नाग से भीख! लातूर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, सर्पमित्रों ने बचाया जिंदा नाग
अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों की ओर से जंगल में बिछाए जा रहे ये बम अब न केवल सुरक्षाबलों के लिए, बल्कि निर्दोष ग्रामीणों और जानवरों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस घटना से ग्रामीणों में डर और दहशत है। हम लोगों ने ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की सलाह दी है, जिससे ये लोग अपने घरों में ही सुरक्षित रह सकें।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jharkhand 9 year old girl killed in ied blast in saranda search operation underway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














