- Hindi News »
- Crime »
- Huge Stock Of Rotten Betel Nuts Found In An Auto 25 Sacks Seized Crime Branch Arrests 2 Accused
Nagpur News: ऑटो में मिला सड़ी सुपारी का जखीरा, 25 बोरे जब्त, क्राइम ब्रांच ने किया 2 आरोपियों को अरेस्ट
क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 की टीम ने गश्त के दौरान एक ऑटो से 25 बोरी सुपारी जब्त की। यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे लकड़गंज पुलिस थाने की सीमा के भीतर टेलीफोन एक्सचेंज चौक पर की गई।
- Written By: आंचल लोखंडे

ऑटो में मिला सड़ी सुपारी का जखीरा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 की टीम ने गश्त के दौरान एक ऑटो से 25 बोरी सुपारी जब्त की। यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे लकड़गंज पुलिस थाने की सीमा के भीतर टेलीफोन एक्सचेंज चौक पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सतीश भारत पाल उम्र 30 गरीब नवाज नगर, यशोधरा नगर निवासी और कमल ढींगरा नेताजी नगर, यशोधरा नगर निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की एक टीम लकड़गंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गश्त कर रही थी। इसी बीच टेलीफोन एक्सचेंज चौक पर एक संदिग्ध ऑटो देखा गया। पुलिस ने ऑटो में भारी मात्रा में बोरे भरे देखकर ऑटो चालक सतीश पाल को रोका। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 50-50 किलोग्राम वजन के 25 बोरे मिले। जब बोरों को खोला गया तो उसमें सड़ी सुपारी बरामद हुई।
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में आचार्य प्रशांत का भव्य स्वागत; एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़, युवाओं को दिया गीता और संघर्ष का संदेश
जजों के घरों में चोरी से हिला प्रशासन! हाई कोर्ट ने पूछा- आखिरी बार सिक्योरिटी ऑडिट कब हुआ था?
नागपुर में ‘टिकटॉक’ फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹25 लाख की लूट, हांगकांग से आए एक मैसेज ने कर दिया कंगाल
नागपुर यूनिवर्सिटी में ‘सियासी ग्रहण’: प्र-उपकुलपति की कुर्सी पर सस्पेंस, क्या राजनीतिक लॉबिंग ने रोका विकास?
एफडीए ने परीक्षण के लिए सुपारी के नमूने लिए
पूछताछ में सतीश ने बताया कि यह माल कमल ढींगरा का है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी एफडीए को बताया गया कि सुपारी खराब गुणवत्ता की है और मनुष्यों के लिए हानिकारक हो सकती है। एफडीए ने परीक्षण के लिए बोरे से सुपारी के नमूने ले लिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुपारी और ऑटो पुलिस की हिरासत में हैं।
क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 की कारवाई
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंगल, सहायक पुलिस आयुक्त निसार तंबोली, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय पाटिल, पुलिस उपायुक्त राहुल माकनीकर और सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) अभिजीत पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अनिल ताकसांडे, पीएसआई मधुकर काठोके, एएसआई ईश्वर खोरडे, मिलिंद चौधरी, हवालदार विजय श्रीवास, मुकेश राउत, विनोद गायकवाड़, भूषण भगत, दीपक दासरवार, दीपक लकड़े, जितेश रेड्डी, संतोष चौधरी, विशाल रोकड़े ने की।
Huge stock of rotten betel nuts found in an auto 25 sacks seized crime branch arrests 2 accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक
Apr 10, 2026 | 03:42 AMमुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














