अब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक

X New Feature: X अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है। इस बार कंपनी ने X Automatic Translation फीचर लाया है जो किसी भी भाषा को आपकी भाषा में बदल देगा।
every language can reading X new AI feature X Automatic Translation
X Automatic Translation (Source. Design)
Published on
Updated on

X Automatic Translation: X अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है। अब कंपनी ने दो नए AI फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो भाषा की बाधा को खत्म करने और फोटो एडिटिंग को आसान बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। ये दोनों फीचर्स xAI के Grok मॉडल पर आधारित हैं।

अब हर पोस्ट खुद-ब-खुद हो जाएगी ट्रांसलेट

X ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन फीचर शुरू कर दिया है। जिसको X Automatic Translation के नाम से लोगों के सामने लाया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको किसी दूसरी भाषा की पोस्ट समझने के लिए अलग से ट्रांसलेटर ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपके सामने किसी अन्य भाषा में पोस्ट आती है, तो वह अपने आप आपकी भाषा में ट्रांसलेट होकर दिखाई देगी। यानी अब दुनिया भर का कंटेंट समझना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

जरूरत के हिसाब से करें कंट्रोल

अगर आप किसी पोस्ट का ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन नहीं चाहते हैं, तो इस फीचर को सेटिंग्स में जाकर बंद भी कर सकते हैं। इससे यूजर्स को अपनी सुविधा के अनुसार फीचर को इस्तेमाल करने की पूरी आजादी मिलती है।

फोटो एडिटिंग के लिए नया AI टूल

X ने iOS यूजर्स के लिए एक नया AI फोटो एडिटर भी लॉन्च किया है। इस टूल में बेसिक और एडवांस दोनों तरह के फीचर्स दिए गए हैं।

  • फोटो पर टेक्स्ट लिखने की सुविधा
  • ड्रॉइंग टूल
  • प्राइवेट जानकारी छिपाने के लिए ब्लर फीचर

यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जो अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले एडिट करना चाहते हैं।

X Automatic Translation
X Automatic Translation

Grok AI से फोटो बनेगी और भी खास

इस अपडेट का सबसे आकर्षक हिस्सा है Grok AI एडिटिंग फीचर। अब आप सिर्फ टेक्स्ट लिखकर अपनी फोटो को पूरी तरह बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप AI से कह सकते हैं कि आपकी साधारण फोटो को पेंटिंग में बदल दे, और यह काम कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा।

कब मिलेगा सभी यूजर्स को?

फिलहाल यह X Automatic Translation फीचर iOS यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है और जल्द ही Android यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा। यह अभी साफ नहीं है कि ये सभी फीचर्स फ्री यूजर्स के लिए होंगे या केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए।

क्यों है यह फीचर खास?

यह अपडेट उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो अलग-अलग भाषाओं में कंटेंट देखते हैं या फोटो एडिटिंग को आसान बनाना चाहते हैं। अब X सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक स्मार्ट AI टूल बनता जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com