- Hindi News »
- Crime »
- Delhi Triple Murder Son Kills Parents And Brother
ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली, बेटे ने मां-बाप और भाई को उतारा मौत के घाट, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली बुधवार को हुई तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात से दहशत में है। पुलिस ने एक घर के अंदर से तीन शव बरामद किए हैं। जिनमें एक महिला और दो युवक शामिल है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Triple Murder: दिल्ली में बेहद क्रूर तरीके से तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक घर में तीन शव मिले हैं। घटनास्थल को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्यारे ने बेहद बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया है। पूरे घर का फर्श खून से लाल हो गया है।
बुधवार को हुई तिहरे हत्याकांड की इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने एक घर के अंदर से तीन शव बरामद किए हैं। जिनमें एक महिला और दो युवक शामिल हैं। महिला के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है और आसपास खून बिखरा हुआ है। आशंका है कि हत्यारे ने पहले महिला का मुंह बांधा और फिर उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके साथ ही खून से लथपथ दो पुरुषों के शव फर्श पर मिले हैं।
ग्राउंड फ्लोर पर मिले 2 शव
पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि सतबरी खरक गांव में एक लड़के ने अपना हाथ काट लिया है और पूरे घर में खून फैला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दो शव फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे और एक महिला का शव पहली मंजिल पर था। इस घटना के चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
अकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
कल्याण-डोंबिवली में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 3 मामले, सभी आरोपी गिरफ्तार
मृतकों की हुई शिनाख्त
- प्रेम सिंह (उम्र 45-50 साल)
- श्रीमती रजनी (उम्र 40-45 साल)
- ऋतिक (उम्र 24 साल)
बेटे ने ही खत्म किया परिवार
शुरुआती जांच में पता चला कि परिवार का दूसरा बेटा सिद्धार्थ, जो लगभग 22-23 साल का है, हत्या के बाद से लापता है। स्थानीय स्तर पर जांच करने पर पता चला कि सिद्धार्थ का मानसिक इलाज चल रहा था। सिद्धार्थ ने किसी को बताया था कि उसने अपने परिवार की हत्या कर दी है और भाग गया है।
यह भी पढ़ें: रेखा गुप्ता की हत्या करने आया था राजेश खिमजी? जान से मारने की कोशिश समेत 3 धाराओं में दर्ज हुई FIR
फिलहाल एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर घर को सील कर दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिद्धार्थ का मानसिक इलाज चल रहा था। वहीं, पुलिस उसकी खोज में जुट गई है। अब देखना अहम होगा कि इस घटना का पर्दाफाश कब होता है।
Delhi triple murder son kills parents and brother
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
May 18, 2026 | 01:11 PMगोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
May 18, 2026 | 01:11 PMInstagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद
May 18, 2026 | 01:10 PMED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
May 18, 2026 | 01:09 PMShivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
May 18, 2026 | 01:02 PMसैलून में आराम से बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘पूरा नवाब है’
May 18, 2026 | 01:01 PMप्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
May 18, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














