प्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

PM Awas Yojana -Rural के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पालघर जिले को महाराष्ट्र में दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यस्तरीय समारोह में जिला प्रशासन को सम्मानित किया।
Palghar Secures Second Rank in PM Awas Yojana
पीएम आवास योजना पालघर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Palghar Secures Second Rank in PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए पालघर जिले को महाराष्ट्र में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों यह राज्यस्तरीय पुरस्कार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे ने स्वीकार किया।

ग्रामीण विकास और आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पालघर जिले की इस उपलब्धि की राज्यभर में सराहना हो रही है। सातारा स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में पालघर जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

पालघर जिले को राज्य में द्वितीय क्रमांक का पुरस्कार

'महाआवास अभियान 2023-24' के अंतर्गत महाराष्ट्र शासन के ग्रामविकास विभाग द्वारा पालघर जिले को राज्य में द्वितीय क्रमांक का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे ने स्वीकार किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को पक्के घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन, समय पर लक्ष्य पूर्ति, लाभार्थी केंद्रित योजना और प्रशासनिक समन्वय के चलते पालघर जिले ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

घरकुल योजनाओं पर दिया विशेष ध्यान

  • जिले में प्रशासन द्वारा घरकुल योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, लाभार्थियों से सीधे संवाद, निर्माण कार्यों में तेजी और योजनाओं की प्रभावी अमलबजावणी पर विशेष ध्यान दिया गया।
  • इसी का परिणाम है कि पालघर जिले ने राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। ग्रामीण विकास की दिशा में पालघर जिले की यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है और जिले के सम्मान में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।