कानून के रखवालों पर जानलेवा हमला, बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

Crime news: दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने सरेआम पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है।
कानून के रखवालों पर जानलेवा हमला, बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
दिल्ली में पुलिस टीम पर हमला (सौजन्य सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The Miscreants Chased And Beat The Police: दिल्ली से कानून-व्यवस्था को हिला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को ही दौड़ाकर पीट डाला। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक सरेआम पुलिसवालों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं और लोग तमाशबीन बने हुए हैं।

बताया जा रहा है कि, दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में पुलिस टीम गैर जमानती वारंट जारी एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहंचीं थी, उसी दौरान आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिसकर्मियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी आजम और अन्य हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, कोर्ट से आरोपी आजम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र के चंदन होला गांव पहुंची थी। पुलिस टीम को आता देख आरोपी आजम और उसके रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। जानलेवा हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज एम्स के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

हमला का वीडियो वायरल

घटना के बाद पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी पुलिस टीम पर हमला करते दिखाई दे रहा हैं। साथ ही कई युवक पुलिस पर डंडे और पत्थर से हमला करते हुए भी दिख रहे हैं। वहीं महिलाएं पुलिस टीम को रोकती हुई नजर आ रही है। आरोपी पुलिस कि गिरफ्त से भागते हुए भी दिख रहे हैं।

पहले भी हुआ था पुलिसकर्मियों पर हमला

बता दें कि, 19 अगस्त को भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया था। मौर्य एन्क्लेव थाना क्षेत्र के मधुबन चौक पर स्कूटी सवार दो लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com