-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Case Filed Against Two Teachers For Abusing Girl Students In Gadchiroli Ashramshala
Gadchiroli News: गड़चिरोली के आश्रमशााला में छात्राओं के साथ अश्लील की हरकत, दो शिक्षकों पर मामला दर्ज
- Written By: आकाश मसने
गड़चिरोली जिले के अहेरी तहसील से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आश्रमशाला के दो शिक्षकों पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आराेप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
गड़चिरोली: गड़चिरोली जिले के अहेरी तहसील के कमलापुर में दो शिक्षकों ने आश्रमशाला की आदिवासी छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रेपनपल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों शिक्षकों पर पोक्सो अंतर्गत मामला दर्ज कर एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शिक्षकों में श्याम पांडूरंग धाईत और दिलीप भिवाजी राउत का समावेश है। इस मामले में फिर एक बार गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कालिक पोत गयी है।
कमलापुर के गुरुदेव प्राथमिक व माध्यमिक आश्रमशाला में कार्यरत श्याम धाईत (माध्यमिक) व दिलीप राऊत (प्राथमिक) शिक्षकों ने स्कूल की दो आदिवासी छात्राओं के साथ गलत बर्ताव करने की शिकायत 8 अप्रैल को संबंधित छात्राओं के अभिभावकों ने रेपनपल्ली पुलिस थाने में दर्ज कराई। जिससे रेपनपल्ली पुलिस ने देर रात दोनों शिक्षकों के खिलाफ पोक्सो कानून अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
शिकायत के बाद शिक्षक श्याम धाईत ने लगाए गए आरोप को झूठा बताते हुए ब्लैकमेल करने के लिए षडयंत्र रचने की बात कही है। इस दौरान रेपनपल्ली पुलिस ने बुधवार को सुबह शिक्षक शाम धाईत को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा शिक्षक दिलीप राऊत फरार होने की जानकारी मिली है। मामले की अधिक जांच रेपनपल्ली पुलिस कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दादर छेड़छाड़ विवाद: आरोपी पुलिसकर्मी की हुई पहचान! मुंबई पुलिस की सफाई- ‘गलत तरीके से पेश किया जा रहा वीडियो’
खाकी पर दाग! मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा
सरपंच ने दी आंदोलन की चेतावनी
शिक्षक पेशे को कालिख पोतने वाली घटना को लेकर कमलापुर ग्राम पंचायत की सरपंच रजनीता मडावी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कमलापुर की गुरुदेव आश्रमशाला को सरकार के अधीन करने की मांग जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री, आदिवासी विकास विभाग के अपर आयुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक और विधायक धर्मराव आत्राम को भिजवाये ज्ञापन में की है।
सरपंच मडावी ने कहा कि आदिवासी बंधुओं को शिक्षा के मुख्य प्रवाह में लाने के लिए राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज ने नक्सलग्रस्त कमलापुर में वर्ष 1952 में गुरुदेव आश्रमशाला शुरू की। वर्तमान में स्कूल का कामकाज गुरुदेव व्यायाम शिक्षण व सेवा प्रसारक मंडल गड़चिरोली द्वारा चलाया जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से स्कूल की नाबालिग आदिवासी छात्राओं पर शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा गलत बर्ताव करने के मामले सामने आ रहे है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
राष्ट्रसंत की जिले में एकमात्र आश्रमशाला कमलापुर गांव की बदनामी हो रही है। जिससे छात्राओं के साथ अश्लील कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर घटना की जांच करें, अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी सरपंच मडावी ने दी है।
एनसीपी ने की शिक्षकों को हटाने की मांग
घटना का निषेध करते हुए एनसीपी के पदाधिकारियों ने अहेरी के प्रकल्प अधिकारी कार्यालय पर दस्तक दी है। प्रकल्प अधिकारी के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को भिजवाये ज्ञापन में आदिवासी छात्राओं के साथ गलत बर्ताव करने वाले संबंधित दोनों शिक्षकों को सेवा से तत्काल निकालने और स्कूल की मान्यता खारिज कर पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। इस समय एनसीपी के तहसील अध्यक्ष नागेश मडावी, कैलास कोरेत, रतन दुर्गे, बाबुराव तोरेम, जावेद अली, मांतया आलाम, तिरूपति मडावी उपस्थित थे।
Case filed against two teachers for abusing girl students in gadchiroli ashramshala
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Metro: मुंबईकरों की पहली पसंद बनी मेट्रो, 1 दिन में 3.73 लाख यात्रियों का सफर, 33 दिनों में छठा रिकॉर्ड
Jul 24, 2026 | 12:34 PMमहाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द
Jul 24, 2026 | 12:33 PMअगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 12:31 PMबच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
Jul 24, 2026 | 12:30 PMInternational Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














