- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Seven Naxalites Killed In Encounter With Security Forces In Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों में 7 माओवादियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कोई हानि नहीं हुई है। सभी जवानों सुरक्षित हैं।
- Written By: आकाश मसने

(फाइल फोटो)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों में 7 माओवादियों को ढेर कर दिया है। नारायणपुर समेत बस्तर संभाग के सभी जिलों में चल नक्सल विराेधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को यह बड़ी सफलता है। शुक्रवार को नक्सलियों के सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर में हुई मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को ढेर करने में सुरक्षाबलों की टीम सफल रही।
नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार को हुई में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबल के संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था।
यह भी पढ़ें:– ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि एवं सामाजिक उत्कर्ष’ सम्मेलन, जिज्ञासा चरम पर, 5 अक्टूबर को लाभार्थी और अधिकारी एक मंच पर
सम्बंधित ख़बरें
राम अवतार हत्याकांड में 23 साल बाद आया नया मोड़….क्या जेल जाएंगे अमित जोगी? High Court ने सुनाया बड़ा फैसला
55 लाख के इनामी माओवादी ‘सुक्रू’ ने किया सरेंडर, कमांडर राव समेत 22 नक्सलियों ने भी डाले हथियार
नवभारत निशानेबाज: कथा करवाई, नहीं दी दक्षिणा कथावाचक को देना पड़ा धरना
मक्के की आड़ में अफीम उगा रहा था BJP नेता, पूर्व CM भूपेश बघेल ने खोल दी पोल, इसके बाद जो हुआ वो कर देगा हैरान
7 शव व हथियार बरामद
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग एक बजे के करीब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अब तक 7 माओवादियों के शव, एके 47 और एसएलआर समेत कई हथियार बरामद किए हैं। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कोई हानि नहीं हुई है। सभी जवानों के सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें:– हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र में सक्रिय हुई कांग्रेस, दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी
एक दिन पहले सुकमा में नक्सलियों का अस्थायी शिविर किया था ध्वत
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी ऑपरेशन जारी है। उन्होंने नक्सलियों को बड़े नुकसान के संभावना जताई है। और कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती हैं। बता दें कि सुरक्षाबलों ने गुरुवार को बस्तर संभाग के सुकमा जिले में मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के अस्थायी शिविर को ध्वस्त किया था तथा बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Seven naxalites killed in encounter with security forces in chhattisgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














