- Hindi News »
- Maharashtra »
- Rahul Gandhi In Maharashtra Two Days Visit To Unveil Chhatrapati Shivaji Statue
हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र में सक्रिय हुई कांग्रेस, दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का सिलसिला थम गया है। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नजरें अब महाराष्ट्र पर हैं। चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी दो दिवसीय यानी 04 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक कोल्हापुर के दौरे पर रहेंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा

Rahul Gandhi maharastra tour
Mumbai: हरियाणा में कल से विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो रही है जिसके चलते चुनाव प्रचार भी पूरी तरह से थम चुका है। परिणामस्वरूप काँग्रेस ने अपना रुख महाराष्ट्र की ओर मोड़ दिया है। आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति के तहत काँग्रेस नेता राहुल गांधी कोल्हापूर के दो दिवसीय दौरे पर निकल चुके हैं। वे 4 से 5 अक्टूबर के दौरान कोल्हापुर का भ्रमण करेंगे और साथ ही छत्रपती शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेकर वे क्षेत्र में आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस का पक्ष मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
राहुल गांधी इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले शुक्रवार यानि 04 अक्टूबर को कोल्हापुर का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम के समय वह कस्बा बवाडा के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही कुछ विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
अगले दिन यानी 05 अक्तूबर को राहुल गांधी कोल्हापुर के दिवंगत समाज सुधारक छत्रपति राजर्षी शाहू महाराज की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह 1000 शीर्ष राजनीतिक नेताओं, गैर सरकारी संगठनों, धार्मिक समूहों और अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्मान संविधान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा लोगों को संबोधित करते हुए बातचीत भी करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
मेरा ‘बब्बर शेर’ हिमंता को डालेगा जेल में…राहुल गांधी ने बताया सबसे भ्रष्ट, बोले- दिल्ली से चल रही सरकार
केरल चुनाव: लेफ्ट में कुछ भी ‘लेफ्ट’ नहीं बचा…Rahul Gandhi ने LDF पर साधा निशाना; पीएम मोदी पर कही यह बात
छत्रपति शिवाजी महाराज पर क्यों हो रही सियासत
महाराष्ट्र में आगामी चुनाव के लिए प्रचार का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, कुछ दिन पहले सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा गिरकर टूटने की वजह से राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई। इस घटना को लेकर विपक्षी दल ने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। यही कारण है कि राहुल गांधी इस मूर्ति का अनावरण करेंगे। चुनाव के दौरान कांग्रेस लोगों से जमीनी स्तर पर जुड़ना चाहती है।
Rahul gandhi in maharashtra two days visit to unveil chhatrapati shivaji statue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM












