- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mahajyoti Rally On October 5 Navbharat Maharashtras Mahasamriddhi And Social Upliftment Conference
‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि एवं सामाजिक उत्कर्ष’ सम्मेलन, जिज्ञासा चरम पर, 5 अक्टूबर को लाभार्थी और अधिकारी एक मंच पर
महाराष्ट्र सड़क विकास निगम (MSRDC) प्रस्तुत ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष’ सम्मेलन में बार्टी, सारथी, महाज्योति, लिडकॉम योजनाओं के लाभार्थी और अधिकारी 5 अक्टूबर को एक मंच पर आएंगे। अधिकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तो छात्रों को राज्य सरकार की शानदार योजनाओं की जानकारी एक मंच पर मिलेगी।
- Written By: आकाश मसने

(डिजाइन फोटो)
नागपुर: महाराष्ट्र सड़क विकास निगम (MSRDC) प्रस्तुत ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष’ सम्मेलन में बार्टी, सारथी, महाज्योति, लिडकॉम योजनाओं के लाभार्थी और अधिकारी 5 अक्टूबर को एक मंच पर आएंगे। अधिकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तो छात्रों को राज्य सरकार की शानदार योजनाओं की जानकारी एक मंच पर मिलेगी। हितग्राही योजनाओं से मिलने वाले लाभ पर चर्चा करेंगे, इसलिए इस मुलाकात को लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है।
5 अक्टूबर को झांसी रानी चौक स्थित विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन में ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि एवं सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ का आयोजन हो रहा है। पिछले ढाई साल में महायुति सरकार छात्रों के लिए बार्टी, सारथी, महाज्योति, लिडकॉम के जरिए कई योजनाएं लेकर आई है। महायुति सरकार का उद्देश्य इन योजनाओं को लागू करते हुए छात्रों को बड़ी राहत देना है। योजनाओं का दायरा विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम का प्रायोजक महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम है। सम्मेलन के विशाल सभागार में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, लाभार्थी एवं सफल विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें:– महाज्योति रैली को लेकर छात्रों में उत्साह, 5 अक्टूबर को ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि एवं सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’
सम्बंधित ख़बरें
BJP Foundation Day: ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’, अटल का वो अटूट विश्वास; जिसने भाजपा को दी उड़ान
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Aaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
ट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
स्टाॅल से मिलेगी सरकार के योजनाओं की जानकारी
स्टॉल के जरिए छात्रों को महायुति सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, इसलिए छात्रों की नजर में ‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष’ सम्मेलन एक पायलट प्रोग्राम होने जा रहा है। इस अवसर पर एमएसआरडीसी द्वारा किये गये कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी। राज्य की समृद्धि के लिए एमएसआरडीसी की योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। राज्य को अग्रणी बनाने में एमएसआरडीसी की अहम भूमिका रही है। गांव-गांव एक्सप्रेस-वे और हाईवे का जाल बुनकर प्रदेश ने अग्रणी भूमिका निभाई है।
(फाइल फोटो)
दीक्षाभूमि से निकलेगी रैली
वरिष्ठ अधिकारी इस पर मंथन करेंगे और भविष्य की परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे। बैठक से पहले दीक्षाभूमि से 500 छात्रों की रैली निकाली जाएगी। महाज्योत जलाकर होने वाली रैली को लेकर छात्र उत्साहित हैं। रैली में छात्र-छात्राओं के साथ लाभार्थी, अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रैली में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट, टोपी वितरित की जाएगी। इस मौके पर विधायक और शहर के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और छात्रों का उत्साहवर्धन करेंगे और गठबंधन सरकार की योजनाओं के बारे में जनजागरण करेंगे।
यह भी पढ़ें:– नवभारत: ‘महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’, एक मंच पर होंगे लाभार्थी व अधिकारी
भाग लेने हेतु आमंत्रण
‘नवभारत महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष’ सम्मेलन में बार्टी, सारथी, लिडकॉम और महाज्योति की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा लाभार्थियों की सफलता की कहानियों पर प्रकाश डाला जाएगा। यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा जो विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक हैं।
Mahajyoti rally on october 5 navbharat maharashtras mahasamriddhi and social upliftment conference
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP Foundation Day: ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’, अटल का वो अटूट विश्वास; जिसने भाजपा को दी उड़ान
Apr 06, 2026 | 05:50 AMCSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM










