-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Professor Arrested For Forcing Non Muslim Students To Offer Namaz In Chhattishgarh
NSS कैंप में 4 मुस्लिम स्टूडेंट्स के साथ 159 से जबरन पढ़वा दी नमाज, पकड़े गए हैं यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
छत्तीसगढ़ में गैर मुस्लिम छात्रों से जबरन नमाज पड़वाने का मामला सामने आया है। यहां एक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने गैर मुस्लिम छात्रों से भी जबरन नमाज पढ़वाई जबकि कक्षा में केवल 4 ही मुस्लिम छात्र थे।

छत्तीसगढ़ में प्रोफेसर ने गैर मुस्लिम छात्रों से भी जबरन नमाज पढ़वाई
रायपुर: छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में गुरुवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक प्रोफेसर को गैर मुस्लिम छात्रों से नमाज पढ़वाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रोफेसर ने एनएसएस के कैंप में 159 बच्चों से नमाज पढ़वा दी, जबकि वास्तविक रूप में नमाज पढ़ने वालों में केवल 4 ही मुस्लिम छात्र थे।
जानकारी में बताया गया है कि गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर दिलीप झा को गैर मुस्लिम स्टूडेंट से नमाज पढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आयोजित नेशनल सर्विस स्कीम के कैंप के दौरान गैर मुस्लिम छात्रों को नमाज पढ़ाने के लिए मजबूर किया है। हालांकि यह घटना 26 अप्रैल को हुई थी जिसमें 7लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। अब इसी मामले में पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर दिलीप झा को गिरफ्तार कर लिया है।
6 फैकल्टी और एक स्टूडेंट के खिलाफ मुकदमा
डीएसपी रश्मीत कौर चावला ने बताया कि दिलीप झा समेत 6 फैकल्टी सदस्यों और एक स्टूडेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत धर्म के आधार पर नफरत भड़काने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि 31 मार्च को एनएसएस कैंप में 159 छात्रों से जबरन नमाज पढ़वाई गई थी, जबकि इस कैंप में केवल चार ही मुस्लिम छात्र शामिल हुए थे। इस कैंप का आयोजन 26 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कोटा पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले शिवतराई गांव में किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
‘परिंदा भी पर नहीं मार सकता’, अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की जमकर की तारीफ
Crispy Corn In Air Fryer: बारिश में बिना तेल के बने हेल्दी क्रिस्पी कॉर्न का लें मजा, नोट करें रेसिपी
छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें
घटना की जानकारी पर हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़का
घटना की जानकारी पर हिंदूवादी संगठन भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी। मामले पर हंगामा बढ़ता देख बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के द्वारा चार सदस्यों की एक टीम भी का गठन किया गया और मामले की जांच कराई। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रोफेसर दिलीप झा समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया जिसमें जांच चल रही है। इसी मामले में प्रोफेसर दिलीप झा को अरेस्ट किया गया है।
Professor arrested for forcing non muslim students to offer namaz in chhattishgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Jul 12, 2026 | 09:19 AMगड़चिरोली में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रलंबित प्रस्तावों को जल्द मिलेगी मंजूरी, आयुक्त संजय काटकर का आश्वासन
Jul 12, 2026 | 09:06 AMअनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई: 1,021 करोड़ की नई संपत्तियां अटैच; अब तक कुल 20,367 करोड़ की जब्ती
Jul 12, 2026 | 09:03 AMईरान का विध्वंसक पलटवार! कतर-UAE और बहरीन पर दागीं मिसाइलें; खाड़ी देशों में भारी तबाही
Jul 12, 2026 | 09:02 AMShare Market: लौट आए विदेशी निवेशक! भारतीय बाजार में अचानक क्यों किया ₹4,670 करोड़ का निवेश?
Jul 12, 2026 | 09:00 AMToronto Festival Shooting: कनाडा के स्ट्रीट फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत
Jul 12, 2026 | 09:00 AMवियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के कई पर्यटकों की मौत के बाद एक्शन में आए सीएम विजय, लिया ये बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 08:55 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














