- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Hareli Tihar Festival Started In Chhattisgarh From Today
आज से शुरु हुआ छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार का त्योहार, जानिए इसकी पूजा का विशेष महत्व
छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्राचीन त्योहारों में से एक हरेली का त्योहार है जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार में हरेली शब्द का अर्थ हरियाली से है, इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य खेती और हरियाली के महत्व को बताता है।
- Written By: दीपिका पाल

हरेली तिहार (सौ.सोशल मीडिया)
हरेली तिहार त्योहार, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख त्योहार में से एक है जो ऱाज्य की परंपरा एक सूत्र में समेटता है। आज से इस पावन त्योहार की शुरुआत राज्य में हो जाएगी जो किसानों के मुख्य त्योहार होता है। आज के दिन से ही किसान भाई धरोहर और पूर्वजों की परंपरा को संजोते हुए कृषि उपकरणों और औजारों की पूजा की जाती है। चलिए जानते हैं इस त्योहार के बारे में..
जानिए हरेली त्योहार के बारे में
यह त्योहार छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्राचीन त्योहारों में से एक है जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार में हरेली शब्द का अर्थ हरियाली से है, इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य खेती और हरियाली के महत्व को बताता है। किसान अपने खेतों की अच्छी फसल और समृद्धि की कामना करते हैं, ताकि उनकी फसल हरी भरी रहे और राज्य भी हमेशा सुख समृद्धि की ओर आगे बढ़ सकें। त्योहार के दिन बड़े ही धूमधाम से कामना करते हुए पूजा करने से फल अच्छा मिलता है।
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “हरेली छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति का पहला त्योहार है, यह किसानों को समर्पित है। इस दिन किसान अपने उपकरणों, गौ माता की पूजा करते हैं… यह सालों से मनाया जा रहा है, मैं प्रदेश वासियों को इसकी शुभकामनाएं देता हूं…” pic.twitter.com/qo89DJ5MPm — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2024
पांरपरिक परिधानों में करते हैं पूजा
इस हरेली त्योहार के मौके पर कृषि से जुड़े किसान बंधु पूजा अर्चना करते हैं इस दौरान लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा तो पहनते है। वहीं पर किसान अपने खेतों में उपयोग किए जाने वाले हल, गेती, हसिया, रापा,कुल्हाड़ी, बसूला,सब्बल सहित अन्य कृषि उपकरणों की पूजा अच्छे कार्य के लिए करते हैं। इस त्योहार के मौके पर विभिन्न पारंपरिक मीठे पकवान भी बनाए जाते हैं. जिसमें चावल दाल सब्जी तो है ही है इसके अलावा सबसे प्रमुख पकवान होता है चीला, गुलगुला भजिया, बबरा. इन पकवानों को महिलाओं के द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ घर के सदस्यों के द्वारा मिलकर बनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या बढ़ी, अबतक 14 मौतें दर्ज, दर्जनों अभी भी गंभीर
राम अवतार हत्याकांड में 23 साल बाद आया नया मोड़….क्या जेल जाएंगे अमित जोगी? High Court ने सुनाया बड़ा फैसला
55 लाख के इनामी माओवादी ‘सुक्रू’ ने किया सरेंडर, कमांडर राव समेत 22 नक्सलियों ने भी डाले हथियार
किसान काली चूड़ी करते हैं समर्पित
आपको बताते चलें कि, आज हरियाली त्योहार के मौके पर गांव में जो चुरैलिन दाई की जगह होती है,किसान काली चूड़ी समर्पित करते हुए हुम देकर दाई से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दिन किसान, खेतों में ना जाकरअपने गांव में ही रहकर त्योहार को मनाते है। इस दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है. जिसमें सबसे लोकप्रिय खेल “गेड़ी”है. जिसमें युवा बुजुर्ग सभी चढ़ते हैं यह विशेष रूप से बांस की लकड़ी से बनाया जाता है. इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, नारियल फेक आज खेलते हैं।
किसानों के घरों में पहुंचकर नीम की डाली लगाई जाती है, और व्यापारी के दुकानों व वाहनो में भी जाकर नीम की डाली लगाकर उन्हें सुख समृद्धि की कामना करते हैं।हरेली तिहार के अवसर पर कई जगह महिलाएं भगवान गौरी गौरा की भी पूजा करते हैं. इस दौरान मिट्टी से बनी भगवान की मूर्तियां बनाकर उसे सजाया जाता है।
Hareli tihar festival started in chhattisgarh from today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Paytm यूजर्स के लिए बड़ा झटका, RBI का सख्त एक्शन, क्या आपका पैसा डूबेगा या मिलेगा पूरा?
Apr 25, 2026 | 11:20 AMअन्ना हजारे का नैतिक प्रहार, AAP सांसदों के बीजेपी में जाने को बताया स्वार्थ की राजनीति
Apr 25, 2026 | 11:18 AMMumbai Highway Repair: मुंबई के वेस्टर्न-ईस्टर्न हाईवे की मरम्मत शुरू, BMC ने 50 करोड़ का बजट तय किया
Apr 25, 2026 | 11:15 AMबंगाल चुनाव के बीच 5 और पुलिसकर्मी सस्पेंड, पक्षपात और दुर्व्यवहार के चलते चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला
Apr 25, 2026 | 11:14 AMGold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने के दाम स्थिर और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें बाजार का हाल
Apr 25, 2026 | 11:10 AMShaktipeeth Expressway: किन-किन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शक्तिपीठ महामार्ग? जानिए पूरी लिस्ट
Apr 25, 2026 | 11:08 AMMumbai Skin Donation: सिर्फ 25% स्किन डोनेशन से चल रहा काम, जागरूकता की कमी से खतरे में मरीजों की जान
Apr 25, 2026 | 11:06 AMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














