Paytm यूजर्स के लिए बड़ा झटका, RBI का सख्त एक्शन, क्या आपका पैसा डूबेगा या मिलेगा पूरा?

Paytm Money Safety: RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया है और इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, RBI इस पूरे मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयार है।
Paytm Users RBI Takes Strict Action on Paytm Payments Bank
Paytm (Source. Paytm)
Published on
Updated on

Paytm License Cancel: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया है और इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, RBI इस पूरे मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। इस कदम ने करोड़ों यूजर्स के बीच चिंता बढ़ा दी है।

जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है कंपनी का दावा

Paytm Payments Bank के आधिकारिक पोर्टल पर एक बैनर जारी किया गया है, जिसमें साफ कहा गया है कि "जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है"। साथ ही कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सभी ग्राहकों के पैसे लौटाने के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक पैसे वापस करने की पूरी प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। कंपनी जल्द ही इस बारे में विस्तृत जानकारी देने की बात कर रही है।

पैसे वापस कैसे मिलेंगे?

Paytm Payments Bank और RBI दोनों ने आश्वासन दिया है कि ग्राहकों की रकम वापस कर दी जाएगी। लेकिन फिलहाल पोर्टल पर रिफंड प्रक्रिया का कोई आधिकारिक नोटिस नहीं है। इससे यूजर्स के मन में सवाल उठ रहे हैं कि पैसा कब और कैसे मिलेगा।

अब बैंक की तरह काम नहीं कर पाएगा Paytm Payments Bank

लाइसेंस रद्द होने के बाद Paytm Payments Bank अब एक बैंक की तरह काम नहीं कर सकेगा।

  • नए ट्रांजैक्शन बंद हो जाएंगे
  • बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी
  • नए अकाउंट या डिपॉजिट नहीं लिए जाएंगे

इसका सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो इस बैंक के जरिए अपनी रोजमर्रा की फाइनेंशियल गतिविधियां चलाते थे।

RBI ने क्यों उठाया इतना सख्त कदम?

RBI के इस फैसले के पीछे कई गंभीर कारण बताए जा रहे हैं:

  • बैंक का संचालन सही तरीके से नहीं हो रहा था
  • खाताधारकों के हितों को खतरा था
  • मैनेजमेंट पर भरोसे की कमी
  • नियामकीय शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था

RBI पहले भी Paytm Payments Bank पर सख्ती दिखा चुका है।

  • 2022 में नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक
  • 2024 में खाते में पैसा जमा करने पर प्रतिबंध

इन फैसलों का असर Paytm Fastag जैसी सेवाओं पर भी पड़ा था।

Paytm और Paytm Payments Bank में क्या अंतर?

यह समझना बेहद जरूरी है कि Paytm ऐप और Paytm Payments Bank दोनों अलग-अलग संस्थाएं हैं। RBI का एक्शन केवल Paytm Payments Bank पर लिया गया है। Paytm की पेरेंट कंपनी One 97 Communications ने साफ कहा है कि वह Paytm Payments Bank Limited से अलग है। इसका मतलब है कि Paytm ऐप अपनी सेवाएं जारी रखेगा और सामान्य तरीके से काम करता रहेगा।

यूजर्स के लिए क्या मायने?

इस पूरे घटनाक्रम से यूजर्स के सामने दो बड़ी बातें हैं:

  • बैंक में जमा पैसा सुरक्षित है और वापस मिलेगा
  • लेकिन बैंकिंग सेवाएं बंद होने से असुविधा बढ़ सकती है
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com