-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Four People Of Two Families On Picnic At River Bank Drowned In Chhattisgarh 2 Died
छत्तीसगढ़ में नदी किनारे पिकनिक मना रहे दो परिवारों के चार लोग डूबे, 2 की मौत
- Written By: आसिफ सईद

Representative Photo
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) जिले में नदी (River) में डूबने (Drown) से मां—बेटे (Mother-Son) की मौत (Death) हो गई है। वहीं एक महिला (Woman) और बच्चे (Child) को बचा लिया गया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोफंदी गांव के करीब अरपा नदी में डूबने से स्मिता लाल (40) और उनके बेटे आवेश (14) की मौत हो गई है। वहीं प्रियंका कश्यप और उनके पांच वर्षीय पुत्र को बचा लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर शहर के जरहाभाटा क्षेत्र में रहने वाले तीन परिवारों के आठ सदस्य रविवार की दोपहर पिकनिक मनाने के लिए लोफंदी गांव के करीब अरपा नदी के किनारे गए थे। उन्होंने बताया कि जब सभी नदी के पथराघाट के करीब थे तब स्मिता लाल, आवेश, प्रियंका कश्यप और उनका पांच वर्षीय पुत्र नदी के मध्य में बने टापू में चले गए। कुछ देर वहां रहने के बाद जब वह दूसरी तरफ से नदी पार करने की कोशिश करने लगे तब स्मिता और आवेश फिसल कर गहरे पानी डूब गए।
सम्बंधित ख़बरें
महादेव ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने कारोबारी विकास गर्ग को किया गिरफ्तार, 940 करोड़ की संपत्ति कुर्क
E20 पेट्रोल विवाद में पहली बड़ी जीत, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को कार बदलने का दिया आदेश, जानें पूरा मामला
मप्र-छग के बीच 26 साल पुराना DR विवाद सुलझाने की पहल, मध्य प्रदेश ने भेजा ‘स्थायी सहमति’ का प्रस्ताव
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
वहीं प्रियंका भी अपने बच्चे समेत फिसल गई। जब प्रियंका की चीख उसके पति सौरभ ने सुनी तब उसने किसी तरह अपनी पत्नी और बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक स्मिता और आवेश पानी में डूब चुके थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मां—बेटे को डूबता देख परिवार के अन्य सदस्यों ने करीब के ग्रामीणों को वहां बुलाया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई थी। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुछ दूरी पर एक गहरे गड्ढे से मां-बेटे का शव बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के लगभग 45 मिनट के भीतर ही स्मिता और आवेश की तलाश कर ली गई थी, लेकिन तब तक दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि स्मिता लाल शहर के जरहाभाटा क्षेत्र में स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में शिक्षिका थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।
Four people of two families on picnic at river bank drowned in chhattisgarh 2 died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














