- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Dantewada Big Success 37 Naxals Surrender 65 Lakh Bounty Bhima Minpa Attack Mastermind
2026 से पहले लाल आतंक का अंत? 26 जवानों की शहादत का गुनहगार भीमा समेत 37 नक्सलियों ने डाले हथियार
Chhattisgarh के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को लाल आतंक के खिलाफ एक ऐतिहासिक कामयाबी मिली। एक साथ 37 खूंखार Naxalites ने हिंसा और बारूदी सुरंगों का रास्ता छोड़कर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए।
- Written By: सौरभ शर्मा

लाल आतंक को बड़ा झटका, 37 नक्सलियों ने डाले हथियार (फोटो- सोशल मीडिया)
Chhattisgarh Dantewada 37 Maoists Surrender: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को लाल आतंक के खिलाफ एक ऐतिहासिक और बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को एक साथ 37 खूंखार नक्सलियों ने हिंसा और बारूदी सुरंगों का रास्ता छोड़कर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। इन माओवादियों पर कुल मिलाकर 65 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित था और सरेंडर करने वालों में 12 महिलाएं भी शामिल हैं। जंगलों की खाक छानने वाले इन नक्सलियों ने अब खून-खराबा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने और शांतिपूर्ण जीवन जीने का फैसला किया है, जो बस्तर में शांति की ओर बढ़ता एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस बड़े सरेंडर को अंजाम तक पहुंचाने में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, विशेष आसूचना शाखा और सीआरपीएफ की 111वीं व 230वीं वाहिनी की संयुक्त रणनीति ने अहम भूमिका निभाई। महीनों की निगरानी और सटीक ग्राउंड इंटेलिजेंस के बाद दंतेवाड़ा डीआरजी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में इन्हें सरेंडर कराया गया। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन सभी को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। इसके साथ ही इनके लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग, खेती के लिए जमीन और सुरक्षित सामाजिक जीवन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि ये सम्मान के साथ जीवन जी सकें।
26 जवानों की शहादत का जिम्मेदार भीमा
सरेंडर करने वालों में कई ऐसे खूंखार चेहरे शामिल हैं जो पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए लंबे समय से चुनौती बने हुए थे। इनमें कंपनी नंबर 2 का सदस्य भीमा उर्फ जहाज सबसे प्रमुख है। भीमा साल 2020 में हुए उस भयानक मिनपा हमले में शामिल था, जिसमें हमारे 26 जवान शहीद हुए थे और नक्सली उनके हथियार लूटकर ले गए थे। भीमा के अलावा 8-8 लाख रुपये के इनामी कुमली उर्फ अनिता मंडावी, गीता उर्फ लख्मी और रंजन मंडावी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। ये सभी बड़ी मुठभेड़ों का हिस्सा रहे हैं और संगठन में इनकी गहरी पैठ थी। इनके साथ ही 5 लाख और 2 लाख के इनामी नक्सली भी कतार में हैं जो रोड काटने से लेकर पोस्टर लगाने तक का काम करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित; छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छत्तीसगढ़ में माओवाद का खात्मा! हेमला इय्थु समेत 47 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, भारी हथियार बरामद- PHOTOS
Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या बढ़ी, अबतक 14 मौतें दर्ज, दर्जनों अभी भी गंभीर
यह भी पढ़ें: चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन देश का भविष्य? मुफ्त की रेवड़ी पर RBI के पूर्व गवर्नर की चेतावनी
लोन वर्राटू अभियान का बड़ा असर
यह कामयाबी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ यानी घर वापस आइए अभियान का सीधा नतीजा है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 20 महीनों में दंतेवाड़ा में अब तक 165 इनामी नक्सलियों समेत कुल 508 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। इस बार सरेंडर करने वालों में क्रांति उर्फ पोदिये और हुंगी जैसी महिला नक्सली भी हैं, जो 2024 में गोबेल और थुलथुली के जंगलों में हुई पुलिस मुठभेड़ों में शामिल थीं। अब तक कुल 1160 माओवादी इस अभियान से जुड़कर हथियार डाल चुके हैं। सरकार का संदेश साफ है कि जंगलों में छिपे बाकी माओवादी भी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज का हिस्सा बनें।
Dantewada big success 37 naxals surrender 65 lakh bounty bhima minpa attack mastermind
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा: सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाओ और प्रॉपर्टी-पानी टैक्स में 100% छूट पाओ! शिवसेना की अनोखी मांग
May 14, 2026 | 06:40 PMAdhik Maas Upay: रविवार से शुरू हो रहा है ‘अधिक मास’, चुपचाप कर लें ये उपाय, सारी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
May 14, 2026 | 06:34 PMOTT Releases Of The Week: ‘धुरंधर 2’ से ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ तक, इस वीकेंड OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
May 14, 2026 | 06:27 PMपुणे में खूनी इश्क का तांडव! मां के प्रेमी को बेटी के बॉयफ्रेंड ने सरेआम उतारा मौत के घाट, 6 गिरफ्तार
May 14, 2026 | 06:27 PMभारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
May 14, 2026 | 06:19 PMMP ओबीसी आरक्षण पर फिर लगा ‘ब्रेक’, हाईकोर्ट ने 16 जून तक टाली सुनवाई; समान्य वर्ग ने रखीं यह दलीलें
May 14, 2026 | 06:19 PMबिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार
May 14, 2026 | 06:13 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














