- Hindi News »
- Viral »
- Drain Water Holi Video Man Throws Drain Water On People Viral On Social Media
नाली के पानी से होली खेलता दिखा युवक, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
Drain Water Holi : होली के त्योहार के बाद सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक नाली का पानी बाल्टी में भरकर लोगों पर फेंकता नजर आ रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Drain Water Holi Celebration Viral Video : होली का त्योहार आते ही सोशल मीडिया रंग-बिरंगे वीडियो से भर जाता है। कहीं लोग गुलाल से होली खेलते नजर आते हैं तो कहीं रंग और पानी के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार होली से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है।
आमतौर पर लोग साफ पानी या रंगों से होली खेलते हैं, मगर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक नाली के पानी से होली खेलता दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
देवरिया के इस जनाब ने तो नाली के पानी से पूरा होली खेल लिया। 😂 pic.twitter.com/HgzYDNw04r — छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) March 4, 2026
नाली के गंदे पानी से होली खेलते दिखे युवक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक छोटी बाल्टी लेकर नाली से पानी भर रहा है। इसके बाद वह उसी गंदे पानी को लोगों की तरफ फेंक देता है। हैरानी की बात यह है कि उसने ऐसा सिर्फ एक बार नहीं किया, बल्कि कई बार नाली से पानी भरकर लोगों पर डालता नजर आया।
सम्बंधित ख़बरें
AMU में ‘3 Idiots’ स्टाइल स्पीच से छाया अफ्रीकी छात्र, हिंदी में भाषण सुन झूम उठे स्टूडेंट्स
अस्पताल ने भर्ती से किया इनकार, सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी; राहगीरों ने बचाई जान
कानपुर में मोमो फैक्ट्री पर छापा, 20 किलो सड़े मोमो और गंदी चटनी बरामद
41 डिग्री में काम कर रहे राइडर का छलका दर्द, वायरल वीडियो में बताई ऐप की सच्चाई
वीडियो में आसपास मौजूद लोग भी इस हरकत को देखकर चौंकते हुए दिखाई देते हैं। इस अजीब तरीके से होली खेलने की वजह से ही यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : होली में लड़की के चेहरे पर लगा गहरा हरा रंग, धोते-धोते थक गई… वीडियो देख लोग बोले- ‘इंडियन लेडी हल्क’
वीडियो देख लोगों ने नाराजगी जताई
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि देवरिया के एक युवक ने नाली के पानी से ही पूरी होली खेल ली। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं।
होली का वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी भी जताई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह काफी दुखद और गलत है। वहीं कुछ लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं कि आखिर कोई इस तरह से भी होली कैसे खेल सकता है।
Drain water holi video man throws drain water on people viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
OnePlus और Realme का चुपचाप मर्जर, क्या अब एक जैसे होंगे फोन?
Apr 30, 2026 | 03:50 PM‘कांग्रेस का यू-टर्न’, अब किया उद्धव के फैसले का समर्थन, निर्विरोध होगा महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव
Apr 30, 2026 | 03:47 PMवर्धा: चलती ट्रेन में अकेला मिला ढाई साल का मासूम, यात्रियों की सतर्कता और आरपीएफ की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू
Apr 30, 2026 | 03:46 PMभारत की रणनीति का मुरीद हुआ पाक! पेट्रोलियम मंत्री ने बताया-क्यों हमारे यहां महंगा और भारत में सस्ता है तेल
Apr 30, 2026 | 03:42 PMसागर प्लाजा लिफ्ट हादसे में 7 पत्रकार घायल, दो को गंभीर चोट, लापरवाही पर FIR दर्ज
Apr 30, 2026 | 03:35 PMDon 3 controversy: रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी ‘डॉन 3’, फरहान अख्तर से क्रिएटिव टकराव की असली वजह आई सामने
Apr 30, 2026 | 03:33 PMमहाराष्ट्र उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, अनुदानित कॉलेज बनेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी? सरकार तैयार कर रही नीति
Apr 30, 2026 | 03:27 PMवीडियो गैलरी

Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM














