- Hindi News »
- Business »
- Rbi Governor D Subbarao Warning On Election Freebies Politics Nation Building
चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन देश का भविष्य? मुफ्त की रेवड़ी पर RBI के पूर्व गवर्नर की चेतावनी
Freebies Politics: भारत में चुनावों आते ही जनता पर मुफ्त उपहारों और नकद वादों की बारिश शुरू हो जाती। हर पार्टी एक-दूसरे से बढ़ा चढ़कर वादे करती है। इसको लेकर पूर्व RBI गवर्नर ने गंभीर चिंता व्यक्त की।
- Written By: सौरभ शर्मा

मुफ्त की रेवड़ी पर RBI के पूर्व गवर्नर की सीधी चेतावनी (फोटो- सोशल मीडिया)
RBI former governor on freebies scheme: भारत में चुनावों का मौसम आते ही जनता पर मुफ्त उपहारों और नकद वादों की बारिश शुरू हो जाती है। हर पार्टी एक-दूसरे से बढ़ा चढ़कर वादे करती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ता है? इसी गंभीर मुद्दे पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव ने एक बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ये तरीके आपको चुनाव तो जिता सकते हैं, लेकिन इससे एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता।
सुब्बाराव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हर चीज मुफ्त में देने का वादा करना दरअसल राजनीतिक विफलता की स्वीकृति है। जब सरकारें शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और लोगों की आजीविका में स्थायी सुधार लाने में नाकाम रहती हैं, तो वे ऐसे शॉर्टकट अपनाती हैं। यह ट्रेंड खतरनाक है क्योंकि यह उन जरूरी क्षेत्रों में निवेश को रोक देता है जो देश के लंबे समय तक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं।
बिहार चुनाव और वादों की होड़
अपनी बात को समझाने के लिए सुब्बाराव ने बिहार और आंध्र प्रदेश के चुनावों का उदाहरण दिया। उन्होंने बिजनेस टुडे और टीओआई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि कैसे बिहार चुनाव में एनडीए ने महिलाओं को 10 हजार रुपये देने की बात कही, तो वहीं विपक्षी महागठबंधन ने बोली बढ़ाकर 30 हजार रुपये और हर घर को सरकारी नौकरी देने का वादा कर दिया। सुब्बाराव के मुताबिक इन वादों में हकीकत कहीं नहीं थी, ऐसा लग रहा था मानो राजनीतिक वर्ग ने सारे वित्तीय गणित और बजट को किनारे रख दिया हो। यह केवल एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों की चमकी किस्मत, बाजार खुलते ही ₹5000 गिरा सिल्वर, गोल्ड भी हुआ सस्ता
Share Market Update: अमेरिका-ईरान की जंग ने बिगाड़ी बाजार की चाल! सेंसेक्स-निफ्टी में मची खलबली
PM का संदेश विपक्ष के लिए बड़ा तमाचा; DCM शिंदे का कड़ा बयान, महिलाओं के अपमान का जवाब देगी जनता
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की ताजा कीमतें, जानें अपने शहर का भाव
यह भी पढ़ें: ‘मुझे मेरी लिमिट पता है…’ सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद क्या बोल गए DK शिवकुमार? जानिए अंदर की बात
जीत के बाद वादे बने मुसीबत
पूर्व गवर्नर का तर्क है कि जब सभी पार्टियां ऐसे बड़े वादे करती हैं, तो ये मुफ्त चीजें एक-दूसरे के प्रभाव को खत्म कर देती हैं। इससे शायद कुछ वोट मिल जाएं, लेकिन जनता का नेताओं पर से भरोसा कम होने लगता है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि चुनाव जीतने के बाद चुनी हुई सरकारें इन भारी-भरकम वादों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। सुब्बाराव ने चेताया कि हवा-हवाई नकद वादों की वजह से सरकारें दबाव में हैं और देश निर्माण का असली काम पीछे छूटता जा रहा है।
Rbi governor d subbarao warning on election freebies politics nation building
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Local Train Derailment: डोंबिवली के पास लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, सेंट्रल रेलवे ट्रैफिक प्रभावित
Apr 20, 2026 | 11:18 AMTCS नासिक का शर्मनाक सच, बुर्का न पहनने पर दी रेप की दलील, 5 सहकर्मियों पर FIR
Apr 20, 2026 | 11:16 AMनासिक TCS कांड में रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा: बीमार पिता के इलाज की खातिर ‘धर्मांतरण’ की आग में कूदी पीड़ित
Apr 20, 2026 | 11:13 AMNalasopara में LPG की ‘पैनिक बुकिंग’, सिस्टम ठप, डिलीवरी में 15 दिन की देरी
Apr 20, 2026 | 11:09 AMबाइक पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में 3 सगे भाइयों की मौत, खौफनाक VIDEO देख कांप जाएगी रूह
Apr 20, 2026 | 11:06 AMयूपी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा सियासी ऐलान, गठबंधन में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 2027
Apr 20, 2026 | 11:04 AMऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने पर 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
Apr 20, 2026 | 11:00 AMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














