UPSC Recruitment 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती
UPSC Principal Vacancy : यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे।
- Written By: हितेश तिवारी
संघ लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
UPSC Jobs : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के कुल 828 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत 124 पद प्रिंसिपल और 704 पद वाइस प्रिंसिपल के लिए भरे जाएंगे।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक यूपीएससी के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल (ORA) के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आयोग के अनुसार आयु और शैक्षणिक योग्यता की कट-ऑफ तिथि भी 14 अगस्त 2026 होगी। भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
प्रिंसिपल पदों में सामान्य वर्ग के लिए 69, ईडब्ल्यूएस के लिए 11, ओबीसी के लिए 18, एससी के लिए 16 और एसटी के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं वाइस प्रिंसिपल के 704 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 287, ईडब्ल्यूएस के लिए 71, ओबीसी के लिए 189, एससी के लिए 103 और एसटी के लिए 54 पद आरक्षित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला: अब पवित्र पोर्टल से होगी तैनाती, पुराने शिक्षकों को राहत
IGNOU के छात्रों की चमकेगी किस्मत, 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 पदों पर भर्ती
प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और बी.एड. होना अनिवार्य है। साथ ही पीजीटी के रूप में 10 वर्ष या टीजीटी के रूप में 10 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। वाइस प्रिंसिपल पद के लिए भी मास्टर डिग्री और बी.एड. जरूरी है, जबकि पीजीटी के रूप में 2 वर्ष या टीजीटी के रूप में 3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
आयु सीमा की बात करें तो प्रिंसिपल पद के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष, ओबीसी के लिए 53 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 55 वर्ष निर्धारित की गई है।
वाइस प्रिंसिपल पद के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष तथा एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष तय की गई है। अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
आवेदन 25 जुलाई से शुरू होंगे
भर्ती प्रक्रिया में पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग या भर्ती परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम चयन शामिल होगा। यदि लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है तो अंतिम मेरिट में उसका 75 प्रतिशत और इंटरव्यू का 25 प्रतिशत वेटेज रहेगा।
चयनित प्रिंसिपल उम्मीदवारों को ₹78,800 मूल वेतन के साथ लगभग ₹1.48 लाख से ₹1.55 लाख तक मासिक ग्रॉस सैलरी मिलेगी। वहीं वाइस प्रिंसिपल पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को ₹56,100 मूल वेतन और लगभग ₹1.08 लाख से ₹1.15 लाख तक मासिक वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹25 रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की ORA वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा कर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखना होगा।
