Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर

Allahabad University News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) से समावेशी टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर स्थापित करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 24, 2026 | 06:51 PM

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Job Creation For Allahabad University Students: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्रों, शोधार्थियों और युवा उद्यमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने विश्वविद्यालय में समावेशी प्रौद्योगिकी व्यवसाय इनक्यूबेटर की स्थापना के लिए पांच करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी है।

इस परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों के नवाचारों को प्रयोगशाला से बाजार तक पहुंचाकर उन्हें रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजक बनाना है। इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में तैयार किए गए प्रस्ताव को डीएसटी ने स्वीकृति प्रदान की है।

इनक्यूबेटर के माध्यम से स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

इस इनक्यूबेटर के माध्यम से विश्वविद्यालय में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों, शोधार्थियों, शिक्षकों तथा युवा उद्यमियों को अपने अभिनव विचारों को व्यावसायिक रूप देने का अवसर मिलेगा। परियोजना के तहत तकनीकी मार्गदर्शन, विशेषज्ञों की सलाह, उद्यम विकास, निवेशकों से संपर्क और स्टार्टअप विस्तार के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

विंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान

विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले पति को झटका; हाईकोर्ट ने खारिज किया कानूनी दावा, जानिए पूरा मामला

Prayagraj: अतीक अहमद की 345 करोड़ की संपत्तियों पर हाई लेवल निगरानी, IAS और PCS अधिकारी रखेंगे कड़ी नजर

आम लोगों के जीवन से जुड़े चार प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

इस इनक्यूबेटर का फोकस आम लोगों के जीवन से जुड़े चार प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा। इनमें सहायक प्रौद्योगिकी, समावेशी स्वास्थ्य सेवाएं, समावेशी पर्यटन और समावेशी शहरी विकास शामिल हैं। इन क्षेत्रों में विकसित होने वाले स्टार्टअप न केवल आर्थिक लाभ अर्जित करेंगे, बल्कि दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ्य सेवाओं और शहरी समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान भी प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़ें- विंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान

परियोजना के प्रमुख अन्वेषक भूगोल विभाग के प्रो. अश्वजीत चौधरी होंगे। उनके साथ कुलसचिव प्रो. आशीष खरे, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग की डॉ. शेफाली नंदन तथा इंजीनियरिंग एवं कम्युनिकेशन विभाग के डॉ. नीलेश आनंद सह-अन्वेषक के रूप में कार्य करेंगे। यह टीम विश्वविद्यालय में नवाचार और उद्यमिता के लिए मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करेगी।

कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, नवाचारी और उद्यमी बनाना भी है। डीएसटी की यह परियोजना इलाहाबाद विश्वविद्यालय को स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Allahabad university dst grant establish inclusive technology business incubator

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 06:51 PM

Topics:  

  • Business News
  • Career News
  • Prayagraj News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.