IGNOU के छात्रों की चमकेगी किस्मत, 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
IGNOU Placement Drive: इग्नू ने छात्रों के लिए 'मेगा प्लेसमेंट ड्राइव' का ऐलान किया है। 27 से 31 जुलाई तक चलने वाले इस जॉब फेयर में कई बड़ी कंपनियाँ हिस्सा लेंगी और 12 लाख तक का पैकेज ऑफर होगा।
- Written By: अनन्या तिवारी
सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
IGNOU Mega Placement Drive 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के छात्रों और पूर्व छात्रों (Alumni) के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इग्नू ने अपने कैंपस में एक विशाल ‘मेगा प्लेसमेंट ड्राइव’ का ऐलान किया है, जहाँ कई बड़ी कंपनियाँ शिरकत करने वाली हैं। अगर आप इग्नू के छात्र हैं और एक बेहतरीन करियर की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। इस प्लेसमेंट ड्राइव की सबसे खास बात यह है कि यहाँ 12 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज ऑफर किया जा रहा है।
27 जुलाई से शुरू होगा नौकरियों का महाकुंभ
इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित यह मेगा जॉब ड्राइव 27 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। यह कार्यक्रम IGNOU के मुख्यालय, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह प्लेसमेंट प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगी। इंटरव्यू की प्रक्रिया हर दिन सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी।
इन बड़े पदों पर होगी बंपर भर्तियाँ
इस मेगा ड्राइव में केवल एक या दो नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई तरह के जॉब रोल्स उपलब्ध हैं। इग्नू द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार नीचे दिए गए पदों के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
DRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
ICSI में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती, B.Com वालों के लिए मौका; 6.51 लाख तक सालाना सैलरी
- UI/UX डिज़ाइनर
- डेटा एनालिस्ट
- बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव
- मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव
- कॉपीराइटर
- कस्टमर सक्सेस एग्जीक्यूटिव
- HR एग्जीक्यूटिव
28 जुलाई को एविएशन सेक्टर के लिए विशेष ड्राइव
हवाई सेवाओं या एयरपोर्ट ऑपरेशन्स में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए 28 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन विशेष रूप से एविएशन सेक्टर के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को कस्टमर सर्विस एजेंट (CSA) और कस्टमर सर्विस होस्ट (CSH) के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा।
ये हो सकते हैं इस ड्राइव में शामिल
इस प्लेसमेंट ड्राइव की पात्रता काफी व्यापक रखी गई है ताकि अधिक से अधिक छात्रों को लाभ मिल सके। इसमें निम्नलिखित योग्यता वाले कैंडिडेट्स हिस्सा ले सकते हैं:
- किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट छात्र।
- MBA, BCA और MCA डिग्री धारक।
- वर्तमान में पढ़ रहे छात्र और विश्वविद्यालय के Alumni दोनों ही इसके पात्र हैं।
यह भी पढ़ें NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
सफलता के लिए इन स्किल्स पर दें ध्यान
डिग्री के साथ-साथ, कंपनियाँ उम्मीदवारों में कुछ खास कौशल भी तलाश रही हैं। यदि आप इस इंटरव्यू में सफल होना चाहते हैं, तो आपकी इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों में टाइम मैनेजमेंट और मल्टीटास्किंग की अच्छी क्षमता होना भी अनिवार्य है।
इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी ज़रूरी दस्तावेजों के साथ तय समय और स्थान पर पहुँचकर इस बेहतरीन अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह IGNOU के उन हजारों छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच है जो दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य संवार रहे हैं।
