- Hindi News »
- Career »
- Ts Inter 1st 2nd Year Result 2025 Out
TS Inter 1st, 2nd Year Result 2025: तेलंगाना बोर्ड इंटर का रिजल्ट घोषित, 1st ईयर में 66.89% तो 2nd ईयर में 71.37 फीसदी पास
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकंड ईयर के रिजल्ट घोषित कर दिया है। कैंडिडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम दे सकते हैं।

तेलंगाना बोर्ड रिजल्ट (सौ. सोशल मीडिया )
हैदराबाद: तेलंगाना में इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। तेलंगाना बोर्ड ने 11वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकंड ईयर के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैें। राज्य के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का और परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ये जानकारी दी है।
प्रदेश में इस साल बोर्ड परीक्षा में इंटर फर्स्ट ईयर में कुल 66.89 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि इंटर सेकंड ईयर में कुल 71.37 फीसदी ने सफलता हासिल की है। इस बार 5 मार्च को 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। 11वीं की परीक्षा 24 मार्च और 12वीं की परीक्षा 26 मार्च तक चली थीं। परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली थीं। जो भी कैंडिडेट पास नहीं हो पाए हैं वह घबराएं कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए उनके पास अभी उत्तीर्ण होने का एक और मौका है।
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
तेलंगाना बोर्ड की ओर से इंटर 11वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट बोर्ड की वेबसाइट पर क्लिक करें और अपनी कक्षा के अनुसार दिए गए टैब पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट कर दें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। कैंडिडेट अपना रिजल्ट चेक कर उसका प्रिंट आउट जरूर लेकर रख लें।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में दिखा ‘जीरो शैडो डे’ का अद्भुत नजारा, कुछ पल गायब हुई छाया; रमन विज्ञान केंद्र में उत्साह
नागपुर: मकरधोकड़ा तालाब में डूबा 17 वर्षीय युवक, दोस्तों के साथ घूमने गया था अतुल; गहराई न भांप पाने से हादसा
नवभारत संपादकीय: डॉलर के आगे कमजोर रुपया, महंगाई और आयात पर बढ़ा दबाव; विदेश यात्रा भी महंगी
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 21 जून की जगह 28 जून को होगा एग्जाम
करिअर की अन्य खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें
पिछले साल की अपेक्षा पास प्रतिशत में बढ़ोतरी
इस साल तेलंगाना बोर्ड की परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के पास प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले साल टीएस इंटर फर्स्ट ईयर में कुल 61.06 फीसदी बच्चे पास हुए थे। जबकि इस साल 66.89% फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं सेकंड ईयर की बात करें तो पिछले वर्ष इंटर सेकंड ईयर में 69.46 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता मिली थी जबकि इस बार इनका पास प्रतिशत 71.37 है। सेकंड ईयर के रिजल्ट में करीब 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Ts inter 1st 2nd year result 2025 out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
May 27, 2026 | 05:41 PMIPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
May 27, 2026 | 05:37 PMअब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
May 27, 2026 | 05:37 PMNautapa Plants: नौतपा के दिनों में घर ले आएं ये 5 खास पौधे, चमक उठी किस्मत
May 27, 2026 | 05:37 PMबकरीद से पहले कोपरगांव में अवैध बूचड़खानों पर बुलडोजर कार्रवाई, 200 किलो बीफ जब्त
May 27, 2026 | 05:37 PMपुणे में दर्दनाक हादसा! जनगणना ड्यूटी पर जा रही महिला शिक्षिका को डंपर ने कुचला, शिक्षकों में भारी आक्रोश
May 27, 2026 | 05:29 PMभाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
May 27, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














