नागपुर में दिखा 'जीरो शैडो डे' का अद्भुत नजारा, कुछ पल गायब हुई छाया; रमन विज्ञान केंद्र में उत्साह

Nagpur Zero Shadow Day: नागपुर में ‘जीरो शैडो डे-2026’ पर रमन विज्ञान केंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोगों ने दोपहर में कुछ क्षणों के लिए वस्तुओं की छाया गायब होने की दुर्लभ घटना देखी।
Spectacular Sight of 'Zero Shadow Day' Witnessed in Nagpur; Shadows Vanish for a Few Moments; Excitement at the Raman Science Centre
जीरो शैडो डे, रमन विज्ञान केंद्र, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Raman Science Centre: नागपुर रमन विज्ञान केन्द्र एवं तारा मंडल द्वारा मंगलवार को 'जीरो शैडो डे-2026' के अवसर पर एक विशेष वैज्ञानिक अवलोकन एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनूठी खगोलीय घटना को देखने एवं समझने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, विज्ञान प्रेमियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र परिसर में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रोमांच और उत्सुकता का विशेष वातावरण देखने को मिला।

'जीरो शैडो डे' एक दुर्लभ एवं रोचक खगोलीय घटना है जो केवल कर्क एवं मकर रेखा के बीच स्थित क्षेत्रों में वर्ष में 2 बार घटित होती है। इस दिन दोपहर के समय सूर्य ठीक पर्यवेक्षक के सिर के ऊपर दिखाई देता है जिसके कारण कुछ क्षणों के लिए सीधी खड़ी वस्तुओं की छत्या लगभग गायब हो जाती है।

नागपुर में यह अद्भुत घटना मंगलवार को दोपहर निर्धारित समय पर देखी गई जिसे उपस्थित लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया। इस अवसर पर रमन विज्ञान केन्द्र एवं तारा मंडल के विज्ञान संचारकों द्वारा विशेष वैज्ञानिक प्रदर्शन, छाया संबंधी प्रयोग, लाइव डेमोंस्ट्रेशन तथा संवादात्मक गतिविधियां आयोजित की गई। प्रतिभागियों को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया कि पृथ्वी की धुरी का झुकाव, सूर्य की आभासी गति तथा पृथ्यों की परिक्रमा किस प्रकार इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं।

विद्यार्थियों में देखा गया उत्साह

उपस्थित विद्यार्थियों को विभिन्न उपकरणों एवं मॉडलों की सहायता से छाया बनने एवं उसके दिशा परिवर्तन की वैज्ञानिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं विद्यार्थियों में विशेष इत्साह देखने को मिला। कई विद्यार्थियों ने स्वयं प्रयोग कर यह समझने का प्रयास किया कि किस प्रकार सूर्य की स्थिति बदलने से छाया की लंबाई एवं दिशा प्रभावित होती है। विज्ञान संचारकों ने प्रतिभागियों के मानों का उत्तर देते हुए खगोल विज्ञान से जुड़े अनेक रोबक तथ्यों की जानकारी भी सज्ञा की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com