Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Top Law Colleges: ये हैं भारत के टॉप 5 लॉ कॉलेज, प्लेसमेंट से लेकर फीस तक सब कुछ जानें

Law Colleges: अगर आप लॉ में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो भारत के ये टॉप 5 लॉ कॉलेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। जहां पर आप एक बेहतर भविष्य की कल्पना कर सकते हैं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Jan 11, 2026 | 05:33 PM

लॉ कॉलेज प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

Top Law Colleges in India: आज के दौर में कानून की पढ़ाई केवल कोर्ट-कचहरी तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक हाई-प्रोफाइल करियर बन चुका है। एक सफल वकील या जज बनने के लिए सही संस्थान का चुनाव बेहद जरूरी है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) अपने बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।

भारत में कानूनी शिक्षा का स्तर लगातार वैश्विक पैमानों को छू रहा है। यदि आप भी न्यायपालिका या कॉर्पोरेट जगत में नाम कमाना चाहते हैं तो देश के शीर्ष लॉ संस्थानों की जानकारी होना आवश्यक है। NIRF रैंकिंग और शिक्षा की गुणवत्ता के आधार पर भारत के टॉप 5 लॉ कॉलेज में बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और गुजरात के कॉलेज शामिल हैं।

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरू

बेंगलुरू स्थित NLSIU को भारत का नंबर-1 लॉ कॉलेज माना जाता है। यह देश की पहली नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी है।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर चुनाव: आचार संहिता तोड़ी तो सीधी कार्रवाई – कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं, पुलिस आयुक्त

क्या आप भी बनना चाहते हैं सरकारी लेक्चरर? इस राज्य में निकली 808 पदों पर बंपर भर्ती

युवाओं के लिए खुशखबरी! भारतीय नौसेना में 12वीं पास के लिए भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

हरियाणा में स्टेनो के 3112 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे मिलेगी नौकरी

एडमिशन: यहां प्रवेश के लिए CLAT परीक्षा पास करनी होती है।

खासियत: यहां से निकले छात्र सुप्रीम कोर्ट और नीति निर्माण संस्थानों में अहम पदों पर हैं। Deloitte और KPMG जैसी बड़ी कंपनियां यहाँ प्लेसमेंट के लिए आती हैं।

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली

दिल्ली में स्थित होने के कारण यहां के छात्रों को सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न मंत्रालयों के साथ काम करने का बेहतरीन एक्सपोजर मिलता है।

एडमिशन: इसके लिए छात्र को AILET (All India Law Entrance Test) पास करना होता है।

फीस: यहां की सालाना फीस लगभग 1.35 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें:- क्या आप भी बनना चाहते हैं सरकारी लेक्चरर? इस राज्य में निकली 808 पदों पर बंपर भर्ती

नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (NALSAR), हैदराबाद

NAAC द्वारा A++ ग्रेड प्राप्त यह संस्थान अपनी रिसर्च और अकादमिक मजबूती के लिए प्रसिद्ध है।

एडमिशन: CLAT के आधार पर यहाँ BA LLB और LLM जैसे कोर्स में दाखिला मिलता है।

फीस: BA LLB (Hons) के लिए पहले साल की फीस करीब 2.62 लाख रुपये तक हो सकती है।

वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज, कोलकाता

यह यूनिवर्सिटी बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता प्राप्त है और अपने कॉर्पोरेट प्लेसमेंट के लिए जानी जाती है। यहाँ भी एडमिशन का मुख्य जरिया CLAT ही है। यहां टॉप लॉ फर्म्स प्रतिवर्ष प्रतिभाशाली छात्रों को बड़े पैकेज पर हायर करती हैं।

गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर

NIRF रैंकिंग में शीर्ष स्थान रखने वाले इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है।

रिकॉर्ड: यहां लगभग 90% से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट होता है।

फीस: यहां सालाना फीस लगभग 3.15 लाख रुपये है।

कानून की पढ़ाई के लिए इन संस्थानों में प्रवेश पाना कठिन जरूर है लेकिन यहां से डिग्री प्राप्त करना एक सफल भविष्य की गारंटी माना जाता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट चेक करें।

Top 5 law colleges in india 2026 fees admission placement details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2026 | 05:33 PM

Topics:  

  • Career News
  • Job Recruitment
  • Law and Order

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.