UPSC प्रीलिम्स पास करने के लिए कितने सवालों ठीक होना जरूरी? दिव्यकीर्ति सर ने दे दिया सटीक जवाब
UPSC 2026 Prelims Exam Date: UPSC सिविल सेवा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी है। प्रीलिम्स 24 मई को होगा। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के अनुसार, लगभग 100 अंक सुरक्षित माने जाते हैं।
- Written By: अक्षय साहू
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति (सोर्स- सोशल मीडिया)
UPSC CSE 2026 Prelims: यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच डॉ. विकास दिव्यकीर्ति एक बेहद लोकप्रिय शिक्षक माने जाते हैं। सिविल सेवा परीक्षा की जटिल बातों को शांत और सरल अंदाज में समझाने के लिए पूरे देश में उन्हें काफी पसंद किया जाता है।सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों-लाखों युवा उनके मार्गदर्शन और टिप्स को फॉलो करते हैं।
इस समय संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रखी है। जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पहले 24 फरवरी 2026 थी, जिसे बढ़ाकर 27 फरवरी 2026 कर दिया गया है। आज शाम 6 बजे आवेदन विंडो बंद हो जाएगी।
कब होगा UPSC प्रीलिम्स एग्जाम?
आईएएस, आईपीएस, आईएफएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों यूपीएससी प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू से गुजरना होता है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा देंगे, जिसके बाद इंटरव्यू राउंड होगा। मेन्स परीक्षा 21 अगस्त 2026 से आयोजित की जा सकती है। ऐसे में फिलहाल अभ्यर्थियों को पूरा ध्यान प्रीलिम्स की तैयारी पर केंद्रित करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Police HCM Result 2026: हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट जारी, देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ
SBI Apprentice Recruitment 2026: 7150 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 15 जून तक करें अप्लाई
CISF Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक करें आवेदन
UP Excise Constable Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और फीस
प्रीलिम्स कौन पास कर सकता है?
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के अनुसार, पिछले दो सालों में जनरल स्टडीज (GS) पेपर की कट-ऑफ लगभग 80 से 100 अंकों के बीच रही है। यानी 200 अंकों के पेपर में करीब 100 अंक लाने वाला उम्मीदवार सुरक्षित स्थिति में माना जा सकता है। उनके मुताबिक, नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए कम से कम 50 प्रश्न सही होना जरूरी है।
पिछले 5 सालों की कट-ऑफ लिस्ट (जनरल कैटेगरी)
- 2020: 92.5 / 200
- 2021: 87.54 / 200
- 2022: 88.22 / 200
- 2023: 75.41 / 200
- 2024: 87.98 / 200
यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की डेट शीट, जानें कहां और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
कुल कितने पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (ग्रुप ‘A’) और भारतीय नागरिक लेखा सेवा (ग्रुप ‘A’) सहित विभिन्न सिविल सेवाओं में कुल 933 पद भरे जाएंगे। इनमें से 33 पद बेंचमार्क दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
