UPSSSC ने जारी किया लेखपाल परीक्षा 2026 का रिजल्ट, कटऑफ लिस्ट भी किया रिलीज, जानें अब होगा मेन्स एग्जाम
UPSSSC PET Lekhpal Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET लेखपाल 2026 का रिजल्ट जारी किया। 7,994 पदों के लिए 3,66,712 उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे।
- Written By: अक्षय साहू
यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP Lekhpal Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET लेखपाल परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने कटऑफ भी जारी कर दी है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि कौन-कौन से उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए योग्य हैं।
इस साल यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा में कुल 7,994 पदों के लिए 3,66,712 उम्मीदवार चयनित किए गए हैं। इसका अर्थ है कि पदों की तुलना में लगभग 15 गुना उम्मीदवार आगे की परीक्षा में शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया में PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर का इस्तेमाल किया गया है, और इसी आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
कैसे करें रिजल्ट चेक?
उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर आपको “Click here to view your result for Advt. No. 01-Exam/2026” लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद खुले पेज में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, और कैप्चा दर्ज करें। इसके बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें स्पष्ट लिखा होगा कि आपका सिलेक्शन हुआ है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
RRB JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए रेलवे में बड़ा मौका, 4,098 पदों पर भर्ती का ऐलान
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
टीजीटी, पीजीटी और प्रधानाचार्य भर्ती का इंतजार खत्म; आयोग के पोर्टल पर अपलोड हुई रिक्तियां
PSUs में डायरेक्टर नौकरी का मौका… GATE 2027 का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरा प्लान
कितना गया कटऑफ
कटऑफ की बात करें तो आयोग ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए न्यूनतम अंक तय किए हैं:
- सामान्य, OBC, SC, EWS – 55.12 अंक
- ST (अनुसूचित जनजाति) – 47.50 अंक
- स्वतंत्रता सेनानी आश्रित – 38.63 अंक
- दिव्यांग उम्मीदवार – 52.97 अंक
जो उम्मीदवार इस कटऑफ को पूरा कर चुके हैं, वे ही मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। अब शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना होगा। चूंकि पदों की संख्या कम और उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है, इसलिए प्रतियोगिता काफी कड़ी है।
यह भी पढ़ें: UPSC प्रीलिम्स पास करने के लिए कितने सवालों ठीक होना जरूरी? दिव्यकीर्ति सर ने दे दिया सटीक जवाब
मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड और नोटिफिकेशन
आयोग जल्द ही मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड और नोटिफिकेशन जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी तुरंत शुरू कर दें और आधिकारिक नोटिफिकेशन पर ध्यान दें। केवल वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं, जिन्होंने निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं। इस प्रकार PET रिजल्ट के बाद अब मेन्स परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन और तैयारी का मार्ग स्पष्ट हो गया है, और प्रतियोगिता का स्तर पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण रहेगा।
