Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देशभर के एम्स समेत 26 सरकारी हॉस्पिटलों में निकली बंपर भर्ती, 2500+ पदों पर मिलेगी नौकरी

AIIMS Nursing Officer Vacancy 2026: AIIMS, नई दिल्ली ने NORCET 10 के लिए 2551 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती जारी की है। आवेदन प्रक्रिया aiimsexams.ac.in पर शुरू हो गई है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 02, 2026 | 11:46 AM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने 2026 के लिए नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 10 के तहत भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत, एम्स के विभिन्न अस्पतालों में कुल 2551 नर्सिंग ऑफिसर पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 07 (9300-34800 ग्रेड पे-4600/-) के अनुसार आकर्षक मंथली सैलरी मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया में दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो अप्रैल 2026 में CBT 1 और CBT 2 के रूप में होगी।

वैकेंसी डिटेल्स:

नीचे दिए गए विभिन्न अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों की संख्या का विवरण है:

सम्बंधित ख़बरें

रात की ड्यूटी, मन में डर: नागपुर एम्स में सुविधाओं की कमी; मेस के खाने से लेकर हॉस्टल तक, छात्र परेशान

विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों के लिए शानदार मौका, आयरलैंड दे रहा है 75 लाख की स्कॉलरशिप, बस करना होगा ये काम

UPSSSC ने जारी किया लेखपाल परीक्षा 2026 का रिजल्ट, कटऑफ लिस्ट भी किया रिलीज, जानें अब होगा मेन्स एग्जाम

AIIMS में भर्ती संकट: नागपुर समेत कई केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा सटीक जवाब

हॉस्पिटल का नाम वैकेंसी
एम्स बठिंडा 72
एम्स भोपाल 76
एम्स भुवनेश्वर 55
एम्स देवघर 104
एम्स गोरखपुर 203
एम्स गुवाहटी 78
एम्स कल्याणी 205
एम्स मंगलगिरी 88
एम्स नागपुर 56
एम्स रायबरेली 85
एम्स नई दिल्ली 282
एम्स पटना 168
एम्स ऋषिकेश 64
एम्स रायपुर 43
एम्स विजयपुर, जम्मू 54
एम्स मदुरै 30
CAPFIMS, मैदानगढ़ी 32
NITRD 05
AIIMPR मुंबई 01
सीआईपी रांची 13
JIPMER पुदुचेरी 88
JIPMER यनम 07
जेआईपीएमईआर कराईकल 383
SJH, हॉस्पिटल 140
डॉ. आरएमएल हॉस्पिटल 0
ESIC, नई दिल्ली 219

कुल वैकेंसी: 2551

आवश्यक योग्यता:

  • उम्मीदवारों के पास भारतीय नर्सिंग काउंसिल (INC) या राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (Hons.) नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए।
  • जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका 2 साल का अनुभव एक न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में हो।
  • उम्मीदवार को नर्सेस एंड मिडवाइफ स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • आयु सीमा: 18-30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)

आवेदन कैसे करें:

  1. सबसे पहले, aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  2. अगर आपने पहले कभी आवेदन नहीं किया है, तो “Create a new account” पर क्लिक करें।
  3. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID भरकर OTP जनरेट करें।
  4. पर्सनल डिटेल्स भरकर पासवर्ड सेट करें।
  5. अपनी Candidate ID और मोबाइल नंबर से लॉगइन करें।
  6. सभी आवश्यक विवरण जैसे पर्सनल, एजुकेशनल, पता आदि सही से भरें।
  7. अपनी लेटेस्ट फोटोग्राफ और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  8. आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म का अंतिम प्रिंट आउट निकालें।

यह भी पढ़ें: विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों के लिए शानदार मौका, आयरलैंड दे रहा है 75 लाख की स्कॉलरशिप, बस करना होगा ये काम

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: ₹3000/-
  • एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: ₹2400/-
  • पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क मुक्त।

आवेदन की आखिरी तिथि: 16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक) उम्मीदवारों को आवेदन से संबंधित सभी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

Aiims norcet 2026 nursing officer recruitment eligibility age how to apply

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2026 | 11:37 AM

Topics:  

  • AIIMS Nagpur
  • Career
  • Career News
  • sarkari nokri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.