पंजाब 12वीं बोर्ड का रिजल्ट
पंजाब 12वींं बोर्ड परीक्षा परिणाम: पंजाब 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में 91 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली है। कैंडिडेट अपना परीक्षा परिणाम pseb.ac.in, indiaresults.com और punjab.indiaresults.com पर जाकर देख सकते हैं।
पंजाब बोर्ड की ओर से 12वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 2.65 लाख छात्रों ने भाग लिया था। काफी दिनों से स्टूडेंट रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इस बार भी लड़कियों का परीक्षाफल ज्यादा बेहतर रहा है।
पंजाब बोर्ड की 12वीं कक्षा में हरसिरत कौर ने बाजी मार ली है। हरसिरत ने प्रदेश टॉप किया है। उसने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। हरसिरत बरनाला की रहने वाली हैं। फिरोजपुर की मनवीर कौर हैं जिन्होंने 498 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं मानसा की अर्श ने भी 500 में से 498 अंक हासिल दूसरा स्थान हासिल किया है।