Maharashtra SSC Board Result: महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी, कोंकण रहा आगे तो नागपुर सबसे पीछे

Maharashtra SSC Board Result Out: महाराष्ट्र में इस बार 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी। आज 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।
महाराष्ट्र में इस बार 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी। आज 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।
बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी (सौजन्य-एएनआई)
Published on
Updated on

नागपुर: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एसएससी 2025 के विभाग अनुसार नतीजों की घोषणा हो चुकी है। छात्र अपना रिजल्ट महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से 1 बजे के बाद देख पाएंगे। महाराष्ट्र में पिछली बार की तरह इस बार लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने बाजी मारी है।

लड़के, लड़कियों से थोड़ा पीछे रह गए है। हर साल की तरह इस साल भी 10वीं के नतीजों में लड़कियों का दबदबा रहा है। महाराष्ट्र दसवीं बोर्ड में पास होने वाली लड़कियों का प्रतिशत 96.14 रहा है, जबकि लड़कों का प्रतिशत 92.21 रहा है।

कोंकण निकला आगे, नागपुर पिछड़ा

इस साल महाराष्ट्र का 10वीं का रिजल्ट 94.10 प्रतिशत रहा है। इस साल 12वीं बोर्ड में कोंकण ने बाजी मारी थी। इसी सिलसिले को बरकरार रखते हुए कोंकण ने 10वीं में भी कोंकण क्षेत्र अव्वल आया है। लेकिन इस मामले में नागपुर को निराशा हाथ लगी है। महाराष्ट्र एसएससी 10वीं बोर्ड में नागपुर इस बार पिछड़ गया है। नतीजों में कोंकण क्षेत्र सबसे ऊपर और नागपुर क्षेत्र सबसे नीचे रहा है।

विभागवार परिणामों का प्रतिशत

  • कोंकण - 98.82 टक्के
  • कोल्हापुर - 96.78 टक्के
  • मुंबई - 95.84 टक्के
  • पुणे - 94.81 टक्के
  • नासिक - 93.04 टक्के
  • अमरावती - 92.95 टक्के
  • संभाजीनगर - 92.82 टक्के
  • लातूर - 92.77 टक्के
  • नागपुर - 90.78 टक्के

यहां देखे 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

इस साल 10वीं बोर्ड एग्जाम 21 फरवरी से 17 मार्च के लिए आयोजित हुई थी। इस एग्जाम के लिए पूरे महाराष्ट्र में 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 10 वीं का रिजल्ट देखने के लिए आप महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in पर लॉगिन करें।

ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट

  • 10 वीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in पर लॉगिन करें।
  • होमपेज पर दिए SSC Result 2025 की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब इसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ फिल करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपको अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  • अपनी मार्कशीट को अच्छे से चेक करें और चाहे तो उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com